फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP News: Stay on criminal proceedings registered against Cabinet Minister Nandi and former Mayor Abhilasha.

UP News : कैबिनेट मंत्री नंदी व पूर्व महापौर अभिलाषा पर दर्ज आपराधिक कार्यवाही पर रोक

Wed, 08 Jan 2025 06:07 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 08 Jan 2025 06:07 PM IST
सार

यह आदेश न्यायमूर्ति समित गोपाल की एकल पीठ ने दिया है। मामला प्रयागराज के मुट्ठीगंज थाना क्षेत्र का है। वर्ष 2014 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान तत्कालीन सपा प्रत्याशी रेवती रमण सिंह ने मंत्री नंदी और उनकी पत्नी समेत उनके 14 समर्थकों के खिलाफ मारपीट और जानलेवा हमले की एफआईआर दर्ज कराई थी।

विज्ञापन
UP News: Stay on criminal proceedings registered against Cabinet Minister Nandi and former Mayor Abhilasha.
कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी और पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी व पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं संग हुई मारपीट मामले में दर्ज आपराधिक कार्यवाही पर रोक लगा दी है। यह आदेश न्यायमूर्ति समित गोपाल की एकल पीठ ने दिया है। मामला प्रयागराज के मुट्ठीगंज थाना क्षेत्र का है। वर्ष 2014 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान तत्कालीन सपा प्रत्याशी रेवती रमण सिंह ने मंत्री नंदी और उनकी पत्नी समेत उनके 14 समर्थकों के खिलाफ मारपीट और जानलेवा हमले की एफआईआर दर्ज कराई थी।

विज्ञापन

पुलिस ने मंत्री, उनकी पत्नी समेत 14 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था। इस पर मजिस्ट्रेट की अदालत ने वर्ष 2023 में संज्ञान लिया। इसके खिलाफ दोनों ने अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में उन्मोचन प्रार्थना पत्र दाखिल किया था। इसे मजिस्ट्रेट की अदालत ने खारिज कर दिया।

विज्ञापन

इसके बाद एमपी/एमएलए की विशेष अदालत ने उनकी निगरानी याचिका भी निरस्त कर दी। मंत्री व पूर्व महापौर ने ट्रायल कोर्ट के दोनों आदेशों के खिलाफ हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। कोर्ट ने आपराधिक कार्यवाही पर रोक लगा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed