फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP news: Rupees 10 lakh recovered from house of a flower seller in kaushambi 

फुटपाथ पर फूल बेचने वाले के घर से मिले 10 लाख, सनसनी के साथ कयासबाजी

Fri, 15 Jan 2021 01:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बारा (कौशाम्बी)
अमर उजाला नेटवर्क, बारा (कौशाम्बी) Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 15 Jan 2021 01:58 AM IST
विज्ञापन
UP news: Rupees 10 lakh recovered from house of a flower seller in kaushambi 
फाइल फोटो

लूट व हत्या से दहले बेल्हा (प्रतापगढ़) को लेकर जिला पुलिस चौकन्ना हो गई है। पड़ोसी जिले में लगातार हो रही घटनाओं को लेकर एसओजी ने बुधवार रात अंधेरे में तीर चलाया। पुलिस टीम बेल्हा में हुई जिन घटनाओं में बदमाशों को गिरफ्तार करने के प्रयास कर रही थी, उसकी कड़ी कौशाम्बी में मिली। बुधवार को पुलिस ने एक मामूली फूल विक्रेता के घर से 10 लाख से ज्यादा कैश बरामद किया है। मामले की जानकारी आयकर विभाग को दे दी गई है।

विज्ञापन


एसओजी प्रभारी संजय गुप्ता के मुताबिक प्रतापगढ़ में हो रही लगातार लूट व हत्या मामले में प्रयागराज के एक चर्चित शूटर का नाम प्रकाश में आया। उसकी रिश्तेदारी भी जिले के कई गांवों में है। इसी को लेकर मुखबिर से खबर मिली कि वह शूटर कौशाम्बी कोतवाली क्षेत्र के ढोकसहा  गांव निवासी बाबादीन पुत्र कल्लू माली के यहां है। 
विज्ञापन


बाबादीन फूल माला का कारोबार कर परिवार चलाता है। बुधवार शाम एसओजी टीम व स्थानीय पुलिस ने छापा डालकर बाबादीन माली के घर से 10 लाख 23 हजार नकद बरामद किए। एसओजी की टीम ने बाबादीन की स्थिति के बाबत जानकारी जुटाई और लिखापढ़ी करने के बाद छोड़ दिया। मामले की जानकारी आयकर विभाग को दे दी गई है। दरअसल पुलिस का मानना है कि यह पैसा प्रतापगढ़ में हुई लूट की वारदातों का हो सकता है। लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed