फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP news Prayagraj Accident bus full of devotees collided trailer Many dead and many devotees injured

UP: प्रयागराज में हादसा... खड़ी ट्रेलर में पीछे से भिड़ी श्रद्धालुओं से भरी बस, दो की मौत और 18 श्रद्धालु घायल

Mon, 17 Feb 2025 10:39 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 17 Feb 2025 10:39 AM IST
सार

प्रयागराज में श्रद्धालुओं से भरी एक बस सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से भिड़ गई। हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई। 18 श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
UP news Prayagraj Accident bus full of devotees collided trailer Many dead and many devotees injured
प्रयागराज में हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में सड़क हादसा हुआ है। उतराव थाना इलाके के गौहरपुर नेशनल हाईवे प्रयागराज पर ढाबा के पास श्रद्धालुओं से भरी बस ट्रेलर में भिड़ गई। हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 18 गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बिहार के रोहतास से श्रद्धालुओं की भरी बस महाकुंभ स्नान के लिए जा रही थी। बस में 35 श्रद्धालु थे। देर रात 12 बजे के करीब उतराव थाना इलाके के गौहरपुर प्रयाग ढाबा के पास हाईवे पर साइड में एक ट्रेलर खराब खड़ा था। इसी दौरान बस के आगे चल रहे एक अन्य ट्रेलर ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे बचने के चक्कर में श्रद्धालुओं से भरी बस खराब ट्रेलर में पीछे से भिड़ गई। 
विज्ञापन


बस में बैठे राम सरोज (80) चौधरी पुत्र जागेश्वर चौधरी, बैजनाथ पासवान (70) पुत्र कमलनाथ दारानगर थाना नौहाटा जिला रोहतास बिहार की मौके पर मौत हो गई। वहीं बस में बैठे चंद्र देव पासवान (70), निरंजन शर्मा (35), लालती देवी (65), बैज नाथ (40), केदार प्रसाद (48), सोना देवी (65), शोभा देवी (35), अजीत कुमार चौधरी (28), माधुरी देवी (60), रेखा (50), रवि कुमार (18), शान पत्ती (65), रीटा देवी (60), मोना कुमारी (50), विक्रमा (65), गन्नी देवी (60), मनी कुमार (50) निवासी दारानगर थाना नौहाटा जिला रोहतास बिहार घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बस में 35 श्रद्धालु थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों को इलाज के एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवा दिया है, घायलों में कई की हालत नाजुक बताई जा रही है। 

अंधेरे का फायदा उठाकर बस चालक मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी तेज लगी की बस की आगे के खरपच्चे उड़ गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इससे पहले, कोरांव थाना इलाके के बढ़वारी नहर पुलिया के पास श्रद्धालुओं से भरी स्कॉर्पियो नहर में गिर गई। हादसे में कार सवार लोग घायल हो गए। 

जानकारी के अनुसार, कार में सवार सभी यात्री महाकुंभ स्नान के लिए जा रहे थे। तड़के चार बजे भोर में हादसा हो गया। सभी लोग सिंगरौली मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed