फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP news Explosion in Pratapgarh fire started with blast due to gas leakage many people of two families burnt

UP: प्रतापगढ़ में धमाका, गैस रिसाव से ब्लास्ट के साथ लगी आग, दो परिवार के आठ लोग झुलसे; दीवार जमीदोज

Wed, 16 Apr 2025 01:31 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 16 Apr 2025 01:31 PM IST
सार

प्रतापगढ़ में गैस रिसाव से ब्लास्ट के साथ आग लग गई। घटना में दो परिवार के आठ लोग झुलस गए। धमाके के बाद दीवार जमीदोज हो गई। 

विज्ञापन
UP news Explosion in Pratapgarh fire started with blast due to gas leakage many people of two families burnt
धमाके के बाद गिरी दीवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में गैस रिसाव से धमाके के साथ एक घर में आग लग गई। घटना में दो परिवार के आठ लोग झुलस गए। कमरे की दीवार जमींदोज हो गई। झुलसे लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, उदयपुर थाना इलाके के भंवरी गांव में अशोक कुमार का परिवार खाना खाने के बाद रात दस बजे एक ही कमरे में सो रहा था। इस बीच कमरे में ही रखे गैस सिलेंडर में रिसाव शुरू हो गया। धीरे-धीरे पूरे कमरे में गैस भर गई। 
विज्ञापन


रात 2 बजे के करीब गैस का प्रेशर इतना बढ़ा कि अशोक के कमरे में जोरदार धमाका हो गया। धमाके के बाद आग लग गई और अशोक समेत पत्नी रेनू, पुत्र सनी, रवि और किशन झुलस गए। धमाके के चलते अशोक के कमरे की पक्की दीवार भी दो तरफ से धराशायी हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दीवार गिरते ही बगल के कमरे में सो रहे भाई विजय की पत्नी गीता, उनकी दोनों बेटियां प्रिया व रियांशी भी झुलसकर घायल हो गए। दोनों कमरों के बीच बनी दीवार धमाके में गिरने के बाद भाई विजय के परिवार के लोग भी चपेट में आ गए। 

रात दो बजे हुई घटना के आठ घायलों को सांगीपुर सीएचसी लाया गया। यहां हर गंभीर देख सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां भी हालत में सुधार नहीं होने पर घायलों को प्रयागराज रेफर कर दिया गया है। कुछ घायलों की हालत नाजुक भी बताई जा रही है। गनीमत रही कि गैस सिलेंडर में धमाका नही हुआ, वर्ना बड़ी अनहोनी से इंकार नही किया जा सकता था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed