फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP MLA Pankaj Singh says SP's remaining existence is waning, people in all states are rejecting the opposition

UP : विधायक पंकज सिंह बोले- सपा का बचा खुचा अस्तित्व हो रहा खत्म, सभी राज्यों से विपक्षियों को नकार रही जनता

Sun, 10 May 2026 07:35 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 10 May 2026 07:35 PM IST
सार

नोएडा के विधायक और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र पंकज सिंह ने कहा कि देश के सभी राज्यों से जनता विपक्षियों को नकार रही है और भाजपा को अपनाती जा रही है।

विज्ञापन
UP MLA Pankaj Singh says SP's remaining existence is waning, people in all states are rejecting the opposition
पंकज सिंह, भाजपा विधायक नोएडा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नोएडा के विधायक और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र पंकज सिंह ने कहा कि देश के सभी राज्यों से जनता विपक्षियों को नकार रही है और भाजपा को अपनाती जा रही है। विपक्षी अपनी नाकामी का ठीकर सीबीआई, ईडी और चुनाव आयोग पर फोड़ रहे हैं, जबकि हकीकत यह है कि केंद्रीय एजेंसियों को जहां शिकायत मिलती है वहां वह नियानुसार कार्रवाई करती हैं।

विज्ञापन


पंकज सिंह पूर्व सांसद डॉ रीता बहुगुणा जोशी के पति स्वर्गीय पीसी जोशी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए रविवार को प्रयागराज पहुंचे थे। सर्किट हाउस में मीडियाकर्मियों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि विपक्ष को ये सोचना चाहिए कि इस देश की जनता उन्हें हर राज्यों से क्यों रिजेक्ट करती जा रही है और भाजपा को अपनाती जा रही है। बंगाल में भाजपा की विजय के बाद विपक्ष हमलावर होगा ही। लेकिन उन्हें अपने कामों अपनी विचारधारा पर सोचना चाहिए।
विज्ञापन


बंगाल में भाजपा को चुनकर बंगाल के लोगों ने ये संदेश दिया है कि 2047 तक विकसित भारत के संकल्प में वे भी अपना योगदान देना चाहते हैं। नारी शक्ति वंदन अधिनियम गिराने को लेकर भी महिलाओं में विपक्ष के प्रति रोष है। महिलाएं उसका करारा जवाब देंगी और दिया भी है। बंगाल में उसका जवाब दिया व 2027 में उत्तर प्रदेश में भी विपक्ष को महिलाओं का जवाब मिलेगा। राष्ट्रहित को दरकिनार कर विपक्ष सिर्फ अपने हित के बारे में सोचता है। विपक्ष के लोगों का कुछ होना नहीं है। उसके विपरीत भारतीय जनता पार्टी दल से ऊपर उठकर राष्ट्र के लिए उसके स्वाभिमान के लिए काम करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय एजेंसियों पर सवाल उठाना विपक्ष की बौखलाहट

2027 में भाजपा उत्तर प्रदेश में बेहतरीन प्रदर्शन करेगी। चुनाव आयोग पर विपक्ष द्वारा प्रश्न उठाए जाने पर पंकज सिंह ने कहा कि हार की बौखलाहट से विपक्ष के लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव आयोग व एजेंसियों पर प्रश्न उठाते हैं लेकिन उनको समझना चाहिए कि एजेंसियां अपना काम करती हैं जहां उन्हें शिकायत मिलती हैं वहां कार्रवाई करती हैं उसमें भाजपा का कोई रोल नहीं है।

समाजवादी पार्टी का बचा खुचा अस्तित्व भी समाप्त हो रहा है। आज एक देश में एक मजबूत अर्थव्यवस्था के रूप में उत्तर प्रदेश की स्थिति बनी है। सभी जाति वर्ग भाजपा के साथ है। इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, महापौर गणेश केसरवानी, विक्रम भदौरिया, रवि केसरवानी, पवन श्रीवास्तव, विवेक मिश्र, डॉ श्याम द्विवेदी, बीडीओ सिंह, निर्दोष सिंह गोलू, नरसिंह, मो. शरीफ, अजय राय, पुष्पेंद्र पटेल आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed