फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP High Court rejects bail plea of ex-MP Bal Kumar Patel in cheating case

UP : पूर्व सांसद बाल कुमार पटेल को हाईकोर्ट से झटका, धोखाधड़ी के मामले में जमानत याचिका खारिज

Wed, 06 Mar 2024 03:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 06 Mar 2024 03:43 PM IST
सार

मामला बांदा जिले के कोतवाली नगर का है। बांदा निवासी बालू व्यवसायी रमाकांत त्रिपाठी और इनके बीच बालू व्यवसाय को लेकर हुई रूपयों के लेनदेन का विवाद 2017 में शुरू हुआ।

विज्ञापन
UP High Court rejects bail plea of ex-MP Bal Kumar Patel in cheating case
बाल कुमार पटेल. पूर्व सांसद - फोटो : amar ujala

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मिर्जापुर से समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद बाल कुमार पटेल को तगड़ा झटका दिया है। बालू व्यवसायी रमाकांत त्रिपाठी को ओर से 65 लाख रुपये के गबन और धोखाधड़ी के आरोप में दर्ज मामले में उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी है।

विज्ञापन





विज्ञापन






मामला बांदा जिले के कोतवाली नगर का है। बांदा निवासी बालू व्यवसायी रमाकांत त्रिपाठी और इनके बीच बालू व्यवसाय को लेकर हुई रूपयों के लेनदेन का विवाद 2017 में शुरू हुआ। रमाकांत त्रिपाठी की ओर से दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 156 (3) तहत दाखिल अर्जी पर कोतवाली नगर पुलिस ने पूर्व सांसद के खिलाफ 11 अक्तूबर 2020 को 65 लाख रूपए गबन करने और धोखाधड़ी के आरोप में एफआईआर दर्ज की थी, जिसकी विवेचना के बाद बांदा की एमपी/ एमएलए कोर्ट ने आरोप पत्र दाखिल हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बालकुमार ने इस मामले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया था, लेकिन राहत न मिलने पर 18 अगस्त को ट्रायल कोर्ट के समक्ष समर्पण कर दिया और तब से वह बांदा जेल में बंद है। जमानत याचिका के साथ उन्होंने इलाहाबाद हाईकोर्ट का रुख किया था, लेकिन हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति संजय कुमार सिंह की एकल पीठ ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed