फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP: High Court committee sent samples of Ganga water to IIT BHU and Kanpur report will be presented on November 12

यूपी : हाईकोर्ट की कमेटी ने आईआईटी कानपुर और बीएचयू को भेजे गंगा जल के नमूने, 12 नवंबर को पेश होगी रिपोर्ट

Mon, 08 Nov 2021 09:08 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 08 Nov 2021 09:08 PM IST
सार

हाईकोर्ट ने की पूर्णपीठ ने गत दिनों गंगा में सीधे गिराए जा रहे नालों के पानी की जांच आईआईटी से कराकर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया था। नमूने एकत्र करने के लिए कोर्ट ने गंगा प्रदूषण याचिका के एमिकस क्यूरी अरुण गुप्ता के नेतृत्व में एक कमेटी भी गठित की है। 

विज्ञापन
UP: High Court committee sent samples of Ganga water to IIT BHU and Kanpur report will be presented on November 12
गंगा - फोटो : file photo

विस्तार

गंगा में बढ़ते प्रदूषण और खुले नालों से बिना शोधित पानी गंगा में सीधे गिराए जाने के मामले की जांच के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा गठित कमेटी ने सोमवार को कई स्थानों से गंगा में गिराए जा रहे नालों के पानी का नमूना एकत्र किया। इन नमूनों को कोर्ट के निर्देशानुसार आईआईटी कानपुर और आईआईटी बीएचयू भेजा गया है ताकि पानी की गुणवत्ता की जांच हो सके।
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने की पूर्णपीठ ने गत दिनों गंगा में सीधे गिराए जा रहे नालों के पानी की जांच आईआईटी से कराकर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया था। नमूने एकत्र करने के लिए कोर्ट ने गंगा प्रदूषण याचिका के एमिकस क्यूरी अरुण गुप्ता के नेतृत्व में एक कमेटी भी गठित की है। 
विज्ञापन


कमेटी के सदस्य वरिष्ठ अधिवक्ता अरुण गुप्ता, विजय चंद्र श्रीवास्तव, मुख्य स्थायी अधिवक्ता जेएन मौर्या, राजेश त्रिपाठी, मनु धिल्डियाल तथा एडीएम सिटी मदन कुमार के साथ प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों की टीम ने राजापुर, पोंगहट के अलावा कई एसटीपी पर जाकर नामूने एकत्र किए। टीम ने गंगा किनारे पांच सौ मीटर की परिधि में कोर्ट की रोक के बावजूद हो रहे अवैध निर्माणों का भी जायजा लिया। अरुण गुप्ता ने बताया कि एकत्र किए गए नमूनों को जांच के लिए आईआईटी कानपुर और बीएचयू भेजा गया है। याचिका की सुनवाई 12 नवंबर को होगी। उस मौके पर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed