फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP has become the main occupation of the 'recovery' industry Kailash Vijayvargiya

यूपी का प्रमुख व्यवसाय बन गया है ‘वसूली उद्योग’ : कैलाश विजयवर्गीय

Mon, 13 Feb 2017 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद Updated Mon, 13 Feb 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
UP has become the main occupation of the 'recovery' industry Kailash Vijayvargiya
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने रविवार को प्रदेश की अखिलेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा यूपी में बीते पांच साल के दौरान अगर कोई उद्योग पनपा है तो वह वसूली उद्योग है। यह उद्योग इन दिनों प्रदेश में चरम पर है। पिछले पांच साल से प्रदेश की जनता अपने को ठगा महसूस कर रही है। जनता इससे अब स्वतंत्र होना चाहती है। वे अब उसी दिन स्वतंत्र हो पाएंगे जिस दिन प्रदेश में कमल खिलेगा। कैलाश ने ये बातें रविवार को कटरा स्थित रॉयल गार्डन में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार बनने के बाद देश विकास की पथ पर चल पड़ा है। यूपी को सपा ओर बसपा ने सिर्फ पीछे ढकेलने का ही काम किया है। प्रदेश में महिलाएं भी खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही है। उन्होंने जीवन ज्योति अस्तपाल के निदेशक डा. एके बंसल की हत्या के मामले में भी अखिलेश सरकार को कटघरे में खड़ा किया। राहुल गांधी और अखिलेश यादव को लेकर उन्होंने कहा कि दोनों नेता मुंगेरी लाल के सपने देख रहे हैं। राहुल गांधी उस नाव पर सवार हुए हैं जो पहले से ही डूब रही है। विजयवर्गीय ने इस दौरान भाजपा शासित राज्यों में किए गए तमाम विकास कार्यों की भी चर्चा की। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, पूर्व विधायक अशोक बाजपेयी, शशि वार्ष्णेय, सुबोध सिंह, हर्ष बाजपेयी, रतन दीक्षित, अनामिका चौधरी, शैलेश चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed