फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP GST raids banned after traders protest

प्रयागराज : जीएसटी छापे के विरोध में गरजे व्यापारी, बैकफुट में आए अफसर, बंद हुई छापेमारी

Mon, 12 Dec 2022 10:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 12 Dec 2022 10:13 PM IST
सार

प्रयागराज में लगातार व्यापारियों पर हो रहे छापेमारी अब फिलहाल बंद हो गई है। व्यापारी इसका लगातार विरोध कर रहे थे। जिसको देखते हुए कार्रवाई पर रोक लगा दी गई है। व्यापारियों की आपत्ति के बाद जीएसटी कमिश्नर ने छापेमारी पर रोक लगा दी है।

विज्ञापन
UP GST raids banned after traders protest
Prayagraj News : जीएसटी छापेमारी के विरोध में प्रदर्शन करते व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पिछले एक सप्ताह से संगम नगरी के तमाम इलाकों में वाणिज्य कर विभाग द्वारा की जा रही रेड के विरोध में व्यापारियों का सब्र सोमवार को जवाब दे गया। कार्रवाई के विरोध में एक साथ कई व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी सिविल लाइंस में इंदिरा भवन स्थित वाणिज्य कर कार्यालय पहुंच गए। यहां व्यापारियों ने प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। वहां कार्रवाई को लेकर पदाधिकारियों ने अफसरों का घेराव कर उन्हें खूब खरी-खरी सुनाई। बाद में एडिशनल कमिश्नर ग्रेड वन प्रदीप कुमार ने अभियान स्थगित होने की जानकारी दी। इसके बाद ही व्यापारी शांत हुए।

विज्ञापन



बीते एक सप्ताह से वाणिज्य कर विभाग द्वारा प्रयागराज समेत मंडल के सभी जिलों में अभियान चलाया जा रहा है। अकेले प्रयागराज में ही विभाग द्वारा 50 से ज्यादा स्थानों पर छापे मारे जा चुके हैं। तमाम बाजारों में छापे के डर से बहुत से व्यापारी अपनी दुकान ही नहीं खोल रहे हैं। इससे आम लोगों को तो दिक्कत हो रही थी, साथ ही व्यापारियों का कारोबार भी प्रभावित होने लगा। इसे देखते हुए प्रयाग व्यापार मंडल, सिविल लाइंस व्यापार मंडल समेत कई संगठन के पदाधिकारी और व्यापारी सोमवार सुबह 11.30 बजे के आसपास इंदिरा भवन पहुंच गए। 

विज्ञापन

UP GST raids banned after traders protest
Prayagraj News : जीएसटी छापेमारी के विरोध में अधिकारियों से मिलकर आपत्ति दर्ज कराते व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला।

इंदिरा भवन परिसर में विभागीय कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन करते हुए व्यापारियों ने नारेबाजी शुरू कर दी। बाद में एडिशनल कमिश्नर ग्रेड वन प्रदीप कुमार ने व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य मुरारी लाल अग्रवाल की मौजूदगी में व्यापारियों से वार्ता की। व्यापारियों ने वार्ता के दौरान तत्काल प्रभाव से कार्रवाई को रोके जाने की मांग की। चेतावनी दी कि अगर अभियान न रुका तो व्यापारी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।


इस दौरान व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय अरोरा, सुशील खरबंदा, शिवशंकर सिंह, अनीता जायसवाल, सुहेल अहमद, तारिक सईद अज्जू, राणा चावला, अरुण केसरवानी, पल्लवी अरोरा, अवंतिका टंडन आदि ने अपनी बात अफसरों के समक्ष रखी। व्यापारियों ने पूछा जब देश में लगातार जीएसटी से मिलने वाला राजस्व बढ़ रहा है तो इस तरह की रेड का क्या औचित्य है।


 इस दौरान व्यापारियों ने एक ज्ञापन भी सौंपा। अंत में एडिशनल कमिश्नर ने कहा कि अभियान स्थगित किया जा रहा है। यह भी कहा कि जिन व्यापारियों का पंजीकरण नहीं है, वे उसे जरूर करवा लें। यह भी कहा कि इसके लिए शिविर भी लगाए जाएंगे। इस अवसर पर शेख डावर वकील, महमूद अहमद, आशीष अरोरा, प्रीतम सिंह, अनिमेष अग्रवाल, इरशाद उल्ला आदि मौजूद रहे। 

72 घंटे की नहीं, पूर्णकालिक लगे रोक 
प्रयागराज व्यापार मंडल का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को वाणिज्य कर विभाग के एडिशनल कमिश्नर ग्रेड टू हरीराम चौरसिया से मिला। मुलाकात के बाद व्यापारियों ने बताया कि ग्रेड टू ने उन्हें बताया है कि अभी 72 घंटे के लिए कार्रवाई रोकी गई है। इस पर जिलाध्यक्ष सुशांत केसरवानी ने कहा कि विभाग 72 घंटे की बजाय पूर्णकालिक रोक लगाए। चेयरमैन मनीष गुप्ता ने कहा कि अपराधियों की तरह व्यापारियों से बर्ताव न किया जाए।


इस दौरान आनंद जी टंडन, राजकुमार केसरवानी, प्रशांत पांडेय, रोशनी अग्रवाल, शिखा खन्ना, अखिलेश मिश्रा आदि मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर प्रयागराज जिला/महानगर उद्योग व्यापार मंडल का भी एक प्रतिनिधि मंडल ग्रेड टू से मिला। व्यापारियों से बताया कि 72 घंटे के बाद उन्हीं व्यापारियों के यहां सर्वे होगा जिनका नाम इंटलीजेंस की लिस्ट में है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अनूप वर्मा, निखिल पांडेय, राजेश केसरवानी, गौरव करवरिया, अंकित गुप्ता आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed