उपलब्धि : राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में यूपी का बढ़ा ग्राफ, प्रयागराज शीर्ष पर
उत्तर प्रदेश ने प्रतियोगिता में कुल 34 पदक पर कब्जा जमाया, जिसमें 11 स्वर्ण, नौ रजत और 14 कांस्य पदक शामिल हैं। उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन के अनुसार राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में यह उत्तर प्रदेश का अबतक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। प्रदेश को पदक दिलाने वालों में प्रयागराज और वाराणसी ने शीर्ष स्थान हासिल किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय एथलेटिक्स महासंघ की ओर से 38वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता-2023 का आयोजन सात से दस नवंबर तक तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले में स्थित नेहरू स्टेडियम में हुआ। प्रतियोगिता में हरियाणा ने 411 अंक बटोरकर ओवरआल चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। वहीं तमिलनाडु 362 अंक के साथ उपविजेता बना। इस सूची में उत्तर प्रदेश 238 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहा, जबकि अंडर-20 वर्ग में उत्तर प्रदेश की टीम चैंपियन बनी।
उत्तर प्रदेश ने प्रतियोगिता में कुल 34 पदक पर कब्जा जमाया, जिसमें 11 स्वर्ण, नौ रजत और 14 कांस्य पदक शामिल हैं। उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन के अनुसार राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में यह उत्तर प्रदेश का अबतक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। प्रदेश को पदक दिलाने वालों में प्रयागराज और वाराणसी ने शीर्ष स्थान हासिल किया है।
इन दोनों जिलों के खिलाड़ियों ने प्रदेश के लिए पांच-पांच पदक जीते हैं। वहीं अमेठी को चार और बागपत को तीन मेडल हासिल हुए हैं। इसके अलावा उन्नाव और अलीगढ़ के खिलाड़ियों ने दो-दो पदक अपने नाम किए हैं। प्रदेश की झोेली में पदक डालने वालों में प्रतापगढ़, मेरठ, जौनपुर, मथुरा, अमरोहा, बुलंदशहर, मुरादाबाद, हाथरस, गाजियाबाद, संभल, सहारनपुर, हरदोई और इटावा भी शामिल है, जहां एक-एक खिलाड़ियों ने मेडल अपने नाम किया है।
खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
प्रतियोगिता में प्रयागराज के कुलदीप कुमार व मो. शहबान (स्वर्ण), आर्य देव (रजत), पवन यादव व प्रतीक्षा पटेल (कांस्य) पदक जीता। वाराणसी की अंशु रजक ने (दो स्वर्ण), अभय दुबे व रंजना यादव (रजत), रोशनी यादव (कांस्य) पदक हासिल किया। अमेठी की अंतिमा पाल (दो स्वर्ण), सार्थक सिंह (स्वर्ण), अमन सिंह (कांस्य) पदक पर कब्जा जमाया।
बागपत से कार्तिक (रजत) और लक्ष्य व नेहा यादव ने कांस्य पदक बटोरा। उन्नाव से सरोजनी व नितिन गुप्ता ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। अलीगढ़ के विरेश माथुर ने (स्वर्ण) व रजत ने (कांस्य) पदक जीता।
मेरठ की विधि ने स्वर्ण, जौनपुर के रोहन यादव ने रजत, इटावा से अनुराग ने रजत, मथुरा से शिवम चौधरी ने रजत, अमरोहा के झलक चहल ने रजत, हाथरस के अनिल कुमार ने रजत, गाजियाबाद के श्याम चौधरी ने रजत, संभल के अनुराग ने रजत, बुलंदशहर के विशाल गिरि ने कांस्य, मुरादाबाद की विनीता गुर्जर ने कांस्य, सहारनपुर की कनक देवी ने कांस्य, हरदोई से अनुज हनुमान यादव ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। वहीं प्रतापगढ़ के मो. तौसीफ ने भी कांस्य पदक अपने नाम किया।
कुलदीप ने बनाया रिकार्ड
प्रयागराज के मऊआइमा के अलावलपुर के रहने वाले कुलदीप कुमार यादव ने जूनियर नेशनल प्रतियोगिता में पोलवाल्ट की अंडर-20 वर्ग की स्पर्धा में न सिर्फ स्वर्ण पदक जीता बल्कि कीर्तिमान भी स्थापित कर दिया। उन्होंने नया मीट रिकार्ड और नेशनल रिकार्ड अपने नाम किया। कुलदीप ने 5.17 मी. की ऊंचाई लांघी। उन्होंने देव मीणा के रिकार्ड 5.16 मी. का रिकार्ड तोड़ा।
प्रदेश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। सीनियर खेल में भी पदकों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। हमें गर्व हैं कि इन खिलाड़ियों की बदौलत हम जूनियर में अंडर-20 वर्ग की स्पर्धा के विजेता बने। उत्तर प्रदेश का एथलेटिक्स में बढ़ता ग्राफ गौरववांतित कर रहा है। हम कॉमनवेल्थ और ओलंपिक में भी अपना ग्राफ इसी स्पर्धाओं की बदौलत बढ़ाएंगे। - देवेश दुबे, सचिव, उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन
| जिला | स्वर्ण | रजत | कांस्य | कुल पदक |
| वाराणसी | 2 | 2 | 1 | 5 |
| प्रयागराज | 2 | 1 | 2 | 5 |
| अमेठी | 3 | 0 | 1 | 4 |
| बागपत | 0 | 1 | 2 | 3 |
| उन्नाव | 2 | 0 | 0 | 2 |
| अलीगढ़ | 1 | 0 | 1 | 2 |
| मेरठ | 1 | 0 | 0 | 1 |
| जौनपुर | 0 | 1 | 0 | 1 |
| मथुरा | 0 | 1 | 0 | 1 |
| अमरोहा | 0 | 1 | 0 | 1 |
| बुलंदशहर | 0 | 0 | 1 | 1 |
| मुरादाबाद | 0 | 0 | 1 | 1 |
| हाथरस | 0 | 1 | 0 | 1 |
| गाजियाबाद | 0 | 1 | 0 | 1 |
| संभल | 0 | 1 | 0 | 1 |
| सहारनपुर | 0 | 0 | 1 | 1 |
| प्रतापगढ़ | 0 | 0 | 1 | 1 |
| हरदोई | 0 | 0 | 1 | 1 |
| इटावा | 0 | 1 | 0 | 1 |