फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Elections: Till now 5221 employees exercised their franchise

यूपी चुनाव : अब तक 5221 कर्मचारियों ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग

Sun, 20 Feb 2022 11:07 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 20 Feb 2022 11:07 PM IST
सार

टिक लगाने के बाद वह पेपर बैलेट बॉक्स में कर्मचारियों ने डाला। इसके पूर्व कर्मचारियों को सुबह पहले प्रशिक्षण दिया गया। सबसे ज्यादा पश्चिम विधानसभा और दक्षिण विधानसभा के बूूथों पर भीड़ दिखी।

विज्ञापन
UP Elections: Till now 5221 employees exercised their franchise
Prayagraj News : पोस्टल बैलेट से मतदान के लिए कतार में खड़ीं महिलाएं। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

विधानसभा चुनाव में लगे कर्मचारियों में से अब तक 5221 अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं। रविवार को चौथे दिन कुल 1012 लोगों ने मतदान किया। मेरी लूकस केंद्र पर अपने मत का प्रयोग करने के लिए कर्मचारियों ने कतारवद्ध होकर वोट दिया। 

विज्ञापन




इस दौरान कर्मचारियों को गुलाबी बैलेट पेपर में अपने प्रत्याशी के नाम के आगे टिक लगानी थी। टिक लगाने के बाद वह पेपर बैलेट बॉक्स में कर्मचारियों ने डाला। इसके पूर्व कर्मचारियों को सुबह पहले प्रशिक्षण दिया गया। सबसे ज्यादा पश्चिम विधानसभा और दक्षिण विधानसभा के बूूथों पर भीड़ दिखी।
विज्ञापन




प्रयागराज विकास प्राधिकरण के सचिव अजीत सिंह ने बताया कि जिन कर्मचारियों ने अब तक फार्म 12 नहीं भरा है वह मौके पर फार्म भरकर जमा कर दें। साथ ही जो कर्मचारी अब तक मतदान नहीं कर सके हैं वे 21 और 22 फरवरी को अपने प्रशिक्षण केंद्र पर मतदान कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन




326 बुजुर्ग और दिव्यांग जनों ने किया पोस्टल बैलेट 
प्रयागराज में जिला निर्वाचन विभाग की टीम द्वारा दिव्यांग और बुजुर्ग वोटरों से मतदान करवाया गया। इस दौरान कर्मचारी संबंधित दिव्यांग और बुजुर्गों के घर गए। पहले दिन जिले में कुल 376 लोगों का मतदान होना था लेकिन 326 ने ही मतदान किया।





पीडीए सचिव एवं नोडल अफसर अजीत सिंह ने बताया कि जो 50 लोग बचे हैं उनका मतदान विभागीय टीम द्वारा 22 फरवरी को करवाया जाएगा। बता दें कि विभाग की टीम सिर्फ उन्हीं बुजुर्ग और दिव्यांगजन वोटरों के घर जा रही है जिन्होंने पूर्व में फार्म भरकर आवेदन किया था। जिले भर में ऐसे लोगों की संख्या 700 के आसपास है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed