फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Elections: Roadshow of CM Yogi in Atiq's stronghold today, meeting will be held in Gangapar and Yamunapar

यूपी चुनाव : अतीक के गढ़ में सीएम योगी का रोड शो आज, गंगापार और यमुनापार में होगी सभा

Thu, 24 Feb 2022 10:51 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 24 Feb 2022 10:51 PM IST
सार

शहर पश्चिम मेें रोड शो झलवा स्थित नंदी चौराहे से शाम 4.30 बजे शुरू होगा। इस दौरान उनका रोड शो कालिंदीपुरम चौराहा, राजरूपपुर, चकिया मोड़, कर्बला, हिम्मतगंज, मछली बाजार चौराहा, गाड़ीवान टोला होता हुआ डफरिन अस्पताल गेट नखास कोहना चौराहे पर समाप्त होगा।

विज्ञापन
UP Elections: Roadshow of CM Yogi in Atiq's stronghold today, meeting will be held in Gangapar and Yamunapar
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : social media

विस्तार

पांचवें चरण में होने वाले प्रचार के अंतिम दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को प्रयागराज पहुंच रहे हैं।  यहां यमुनापार के करछना विधानसभा के फुटवा तारा मुख्यालय में दिन में ढाई बजे पीयूष रंजन निषाद एवं गंगापार की प्रतापपुर-हंडिया विधानसभा के  वीरेंद्र बहादुर सिंह भूमि ग्राम सराय ममरेज में चुनावी जनसभा को संबोधित करेेंगे। इसके बाद वह माफिया अतीक अहमद का गढ़ कहे जाने वाली शहर पश्चिम विधानसभा सीट पर रोड शो निकालेंगे। उनका रोड शो मुस्लिम बाहुल्य इलाके चकिया, कर्बला से होकर नखास कोना चौराहे तक जाएगा। 

विज्ञापन





शहर पश्चिम मेें रोड शो झलवा स्थित नंदी चौराहे से शाम 4.30 बजे शुरू होगा। इस दौरान उनका रोड शो कालिंदीपुरम चौराहा, राजरूपपुर, चकिया मोड़, कर्बला, हिम्मतगंज, मछली बाजार चौराहा, गाड़ीवान टोला होता हुआ डफरिन अस्पताल गेट नखास कोहना चौराहे पर समाप्त होगा।
विज्ञापन





यहां चौराहे पर ही सीएम एक सभा को संबोधित करेंगे। उधर सीएम के आगमन को लेकर रोड शो मार्ग को भगवामय बनाने की तैयारी बृहस्पतिवार को ही शुरू कर दी गई। भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि इस पूरे मार्ग पर रोड शो के स्वागत के लिए जगह-जगह मंच बनाए जा रहे हैं। भगवा रंग के गुब्बारों को भी पूरे मार्ग में सजाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन





तीन दिन बाद अमित शाह आज फिर से प्रयागराज में 
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को प्रयागराज पहुंच रहे हैं। यहां गंगापार की सोरांव विधानसभा सीट पर उनकी एक जनसभा दिन में दो बजे आयोजित है। भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि सोरांव सीट से अपना दल एस  के प्रत्याशी जमुना प्रसाद सरोज के  समर्थन में यह सभा आयोजित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed