{"_id":"6222567e813d1436a12c2f31","slug":"up-elections-babaganj-s-sp-candidate-alleges-getting-death-threats","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी चुनाव : बाबागंज के सपा प्रत्याशी का आरोप, मिल रही जान से मारने धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी चुनाव : बाबागंज के सपा प्रत्याशी का आरोप, मिल रही जान से मारने धमकी
Fri, 04 Mar 2022 11:42 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 04 Mar 2022 11:42 PM IST
सार
सपा प्रत्याशी का कहना था कि पुलिस ने पीड़ित परिवार को सुरक्षा तो मुहैया करा दी गई लेकिन हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की। उल्टे एक फर्जी मुकदमें में पीड़ित परिवार के लोगों को ही नामजद कर दिया।
विज्ञापन
Prayagraj News : प्रेस क्लब में जानकारी देते बाबागंज विधानसभा से सपा प्रत्याशी गिरीश पासी।
- फोटो : प्रयागराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रतापगढ़ के बाबागंज से सपा प्रत्याशी गिरीश पासी ने जनसत्ता पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हिंस फैलाने, धमकाने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को प्रेसवार्ता में गिरीश का कहना था कि जनसत्ता पार्टी के लोगों ने अनुसूचित जाति के सपा एजेंट के परिवार पर हमला किया। घर की महिलाओं को मारा। कपड़े फाड़े।
विज्ञापन
सपा प्रत्याशी का कहना था कि पुलिस ने पीड़ित परिवार को सुरक्षा तो मुहैया करा दी गई लेकिन हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की। उल्टे एक फर्जी मुकदमें में पीड़ित परिवार के लोगों को ही नामजद कर दिया।
विज्ञापन
गिरीश का कहना था कि कुंडा और बाबागंज में इस तरह के कई मामले हुए। उन्होंने बहुरीपुर मतदान केंद्र पर बूथ कैप्चरिंग का भी आरोप लगाया। उनका कहना था कि इसका वीडियो बनाने वाले को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। गिरीश का यह भी कहना था कि कुंडा के सपा प्रत्याशी गुलशन यादव पर भी हमला हुआ था।
विज्ञापन