फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP elections 2022: Akhilesh Yadav's election chariot will come in the first fortnight of January

यूपी चुनाव 2022 : जनवरी के पहले पखवाड़े में आएगा अखिलेश यादव का चुनावी रथ

Sun, 26 Dec 2021 11:07 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 26 Dec 2021 11:07 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री की अगुवाई में विजय रथयात्रा अलग-अलग जिलों में निकाली जा रही है। इसी क्रम में जनवरी के पहले या दूसरे सप्ताह में प्रयागराज में यात्रा निकालने की तैयारी है। महानगर अध्यक्ष सै.इफ्तेखार हुसैन का कहना है कि यात्रा का कार्यक्रम तय हो गया है।

विज्ञापन
UP elections 2022: Akhilesh Yadav's election chariot will come in the first fortnight of January
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

विस्तार

विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आने के साथ प्रयागराज में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। भाजपा और बसपा समेत अन्य दलों के प्रमुख नेताओं के सियासी कार्यक्रमों के बाद अब सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का चुनावी रथ भी जनवरी के पहले पखवाड़े में आने जा रहा है। इस दौरान वह सभा को भी संबोधित करेंगे। अभी तारीख तय नहीं हुई है लेकिन स्थानीय नेताओं ने तैयारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री की अगुवाई में विजय रथयात्रा अलग-अलग जिलों में निकाली जा रही है। इसी क्रम में जनवरी के पहले या दूसरे सप्ताह में प्रयागराज में यात्रा निकालने की तैयारी है। महानगर अध्यक्ष सै.इफ्तेखार हुसैन का कहना है कि यात्रा का कार्यक्रम तय हो गया है। तारीख की घोषणा भी जल्द की जाएगी। इसी क्रम में रविवार को हुई बैठक में यात्रा के स्वागत की तैयारियों पर चर्चा हुई। बैठक में यात्रा के मार्ग एवं सभा स्थल पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष योगेश चंद्र यादव तथा महानगर अध्यक्ष का कहना था कि सरकार ने कोई अड़चन पैदा नहीं की तो यात्रा को भव्य बनाने में कार्यकर्ता कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि  शहर के अलावा ग्रामीण इलाकों में भी यात्रा जाएगी। इसका खाका जल्द तैयार कर लिया जाएगा। बैठक में रोबिन लोहाया, राजेश मालवीय, सचिन कुमार वैश्य आदि ने पार्टी की सदस्यता ली। रवींद्र यादव, पूर्व विधायक परवेज अहमद, प्रभाशंकर मिश्रा, डॉ.ऋचा सिंह, तारिक सईद अज्जू, संदीप यादव, पियूष श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सम्मानित किए बड़ौदा यूपी बैंक के कर्मचारी
प्रयागराज। बड़ौदा यूपी बैंक की ओर से रविवार को उत्तर मध्य क्षेत्र संास्कृतिक केंद्र में आयोजित इंप्लाइज मोटिवेशन कॉन्क्लेव में उत्कृष्ट कार्य करने वाली शाखाओं तथा कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। बैंक के अध्यक्ष दविंदर पाल ग्रोवर ने कर्मचारियों के कार्यों की सराहना की। क्षेत्रीय प्रबंधक सोरन सिंह ने वित्तीय वर्ष के शेष दिनों में सभी योजनाओं का लक्ष्य पूरा करने की अपील की। उन्होंने सरकार एवं बैंक की विभिन्न योजनाों की चर्चा की और उनका लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की अपील की। कार्यक्रम में कौशाम्बी के क्षेत्रीय प्रबंधक जेएस राय, मुख्य प्रबंधक रामप्रसाद, श्रीविलास मिश्र, राजीव कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed