फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   up election 2022 result: Deputy CM Keshav Prasad Maurya trails from Sirathu, Pallavi Patel of SP leads

up election 2022 result Live : सिराथू से डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य 20वें राउंड में पिछड़े, सपा की पल्लवी पटेल ने बनाई बढ़त

Thu, 10 Mar 2022 11:44 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 10 Mar 2022 11:44 AM IST
सार

प्रदेश की हाट सीट मानी जाने वाली कौशाम्बी की सिराथू सीट पर भाजपा प्रत्याशी केशव प्रसाद मौर्य सपा प्रत्याशी पल्लवी पटेल से फिर पिछड़ गए हैं। 20वें राउंड की मतगणना पूरी हो गई है।  मतगणना केंद्र के बाहर सपा और भाजपा प्रत्याशी लगातार नारेबाजी कर रहे हैं। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। 

विज्ञापन
up election 2022 result: Deputy CM Keshav Prasad Maurya trails from Sirathu, Pallavi Patel of SP leads
केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश की हाट सीट मानी जाने वाली कौशाम्बी की सिराथू सीट पर भाजपा प्रत्याशी केशव प्रसाद मौर्य सपा प्रत्याशी पल्लवी पटेल से पीछे हो गए हैं। वह पल्लवी पटेल से करीब 4000 मतों से पीछे हो गए हैं। 20वें राउंड की मतगणना पूरी हो गई है।  मतगणना केंद्र के बाहर सपा और भाजपा प्रत्याशी लगातार नारेबाजी कर रहे हैं। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। 

विज्ञापन




शुरुआती रुझान आने के बाद केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट किया कि जनता जीत रही है गुंडागर्दी हार रही है।



आठवें राउंड की मतगणना तक डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, सपा की पल्लवी पटेल से 3386 मतों से पीछे चल रहे थे। 

 

मंझनपुर में इंद्रजीत सरोज भाजपा के लाल बहादुर से पांच हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।
 

 

 

रुझानों के मुताबिक कौशाम्बी की सभी तीन सीटों पर फिलहाल सपा ने बढ़त बना रखी है। मंझनपुर से इंद्रजीत सरोज और चायल सीट से सपा की पूजा पाल अपना दल एस भाजपा गठबंधन के उम्मीदवार नागेंद्र सिंह पटेल से आगे चल रही हैं। 

विज्ञापन

कुंडा विधानसभा से राजाभैया आगे चल रहे हैं। इसी तरह प्रतापगढ़ की ही पट्टी सीट से सपा के राम सिंह पटेल आगे चल रहे हैं। बाबागंज से जनसत्तादल के उम्मीदवार विनोद सरोज आगे चल रहे हैं। भाजपा के धीरज ओझा भी आगे चल रहे हैं। 

सिराथू विधानसभा सीट पर पहले राउंड की मतगणना पूरी हो गई है। बीजेपी के केशव प्रसाद मौर्य 870 वोट से आगे चल रहे हैं। सपा की पल्लवी पटेल को 2366 वोट मिले हैं, जबकि केशव प्रसाद को 3236 वोट मिले हैं। 

 


 

कौशाम्बी के चायल से सपा प्रत्याशी पूजा पाल पहले राउंड की मतगणना में 959 वोट से आगे हैं। पूजा पाल को 2816 और बीजेपी के नागेंद्र पटेल को 1857 वोट मिले हैं।
 


 

मंझनपुर सुरक्षित से भाजपा के लाल बहादुर 1249 वोट से आगे हैं। इंद्रजीत सरोज को 6149 और भाजपा के लाल बहादुर को 7312 वोट मिले हैं। 

विज्ञापन

सिराथू में दूसरे राउंड की मतगणना में सपा प्रत्याशी पल्लवी पटेल को 6644 और भाजपा के केशव प्रसाद मौर्य को 6189 वोट मिले हैं। केशव 455 मतों से पीछे हो गए हैं। 

फाफामऊ विधानसभा में दूसरे राउंड की मतगणना पूरी हो गई है। भाजपा के गुरु प्रसाद 5822 वोटों से आगे चल रहे हैं। गुरु प्रसाद को 6802, सपा के अंसार अहमद को 3980 वोट मिले हैं। 

प्रयागराज शहर पश्चमी सीट से चौथे राउंड की मतगना में 2376 वोट से आगे चल रही हैं। ऋचा सिंह को 11981 और सिद्धार्थनाथ को 14357 वोट मिले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed