फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Election 2022: Deputy CM Keshav Prasad and cabinet minister Siddharthnath Singh will vote in Jwaladevi this morning

यूपी चुनाव 2022 : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद और कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह आज सुबह ज्वालादेवी में करेंगे मतदान

Sun, 27 Feb 2022 12:05 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 27 Feb 2022 12:05 AM IST
सार

भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी और मेयर अभिलाषा गुप्ता सुबह नौ बजे बहादुरगंज स्थित ठाकुर दीन का हाता, विधायक हर्ष वर्धन बाजपेयी सेवा समिति विद्या मंदिर इंटर कालेज में बनाए गए बूूथ में जाकर मतदान करेंगे।  

विज्ञापन
UP Election 2022: Deputy CM Keshav Prasad and cabinet minister Siddharthnath Singh will vote in Jwaladevi this morning
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह रविवार को अपना मतदान ज्वालादेवी सरस्वती विद्या मंदिर में करेंगे। केशव मौर्य सुबह आठ बजे तो सिद्धार्थ नाथ सिंह सुबह नौ बजे मतदान के लिए यहां पहुंचेंगे।

विज्ञापन




भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी और मेयर अभिलाषा गुप्ता सुबह नौ बजे बहादुरगंज स्थित ठाकुर दीन का हाता, विधायक हर्ष वर्धन बाजपेयी सेवा समिति विद्या मंदिर इंटर कालेज में बनाए गए बूूथ में जाकर मतदान करेंगे।  

विज्ञापन




घरों से निकलकर बूथों पर पहुंचें, करें मतदान
किन्नर अखाड़े के संतों ने शुक्रवार को अधिक से अधिक मतदान के लिए लोगों को जागरूक किया। झलवा स्थित रामचंद्र मिश्र मेमोरियल पब्लिक स्कूल में हुई मतदाता जागरूकता गोष्ठी में लोगों से घरों से निकल कर बूथों पर जाने की अपील की गई।

 

 


किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर स्वामी कल्याणीनंद गिरि ने 18 वर्ष से अधिक उम्र के छात्र- छात्राओं को मतदान के लिए जागरूक किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं से हिंदी, अंग्रेजी और संस्कृत भाषा में मतदान करने की अपील की गई। इस मौके पर वैष्णवीनंद गिरि, विद्यालय के शिक्षक अमित मिश्रा, सुशील सिंह, दीपक सिंह, दिलीप द्विवेदी, विकास सिंह, सरोजिनी त्रिवेदी, चेतना चौहान, फरीन अलीम सहित अन्य लोग थे ।

वरिष्ठ पत्रकारों ने प्रबुद्धजनों से की निश्चित मतदान की अपील
शहर के वरिष्ठ पत्रकारों ने प्रबुद्धजनों से निश्चित मतदान की अपील की है। कहा है, रविवार को विधानसभा चुनाव में अवश्य मतदान सहित पास-पड़ोस के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें।  हैरत है कि मतदान करने वालों में सबसे कम संख्या प्रबुद्धजनों की ही होती है। जबकि देश और समाज को उन्हीं से दिशा मिलती है।

 

 

 

ऐसे में मतदान वाले दिन घरों में बैठे रहने की प्रवृत्ति छोड़नी चाहिए। मजबूत लोकतंत्र की लिए मतदान जरूर करें। अपील करने वालों में श्रीधर द्विवेदी, इंद्रकांत मिश्र, जय प्रकाश सिंह, स्नेह मधुर, डॉ.प्रदीप भटनागर, मुनीश्वर दत्त मिश्र, लक्ष्मी नारायण शर्मा, मुरली धर मिश्र, विभु गुप्त आदि शामिल हैं।

विज्ञापन

मतदान कर लोकतंत्र केआधार को करें मजबूत : राधाकांत
इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन केअध्यक्ष राधाकांत ओझा ने कहा कि मतदान देश के लोकतंत्र का आधार है। बिना इसके देश केलोकतांत्रिक बुनियाद को मजबूती नहीं मिल सकती है। संविधान निर्माताओं ने यह व्यवस्था अपनाकर जनता को जनसेवक चुनने का बड़ा हथियार दिया है।

 

 

रविवार को विधानसभा चुनाव में लोग अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए मतदान करें लोकतंत्र के महापर्व में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। अगर वे मतदान से चूके तो उन्हें फिर पांच साल के लिए पछताना पड़ेगा।

मतदान करें और सुरक्षित रखें अपने अधिकार - कुलपति इविवि
‘चुनाव किसी प्रजातांत्रिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण पड़ाव होता है। चुनाव के माध्यम से जनता इस व्यवस्था को कर्यान्वित करती है। स्वतत्र एवं लोकतांत्रिक भारत के नागरिक के रूप में हमें जो अधिकार मिले हैं वे तभी सुरक्षित रहेंगे, जब हम अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए कर्तव्य का पालन करेंगे। चुनाव में वोट देना एक नागरिक के रूप में हमारा पहला कर्तव्य है। सभी मतदाताओं से अपील है कि मतदान के लिए सभी काम छोड़कर अपने बूथ पर पहुंचे और मताधिकार का प्रयोग करें।’ प्रो. संगीता श्रीवास्तव, कुलपति, इलाहाबाद विश्वविद्यालय

वोट देकर अपने साथ देश को बनाएं सशक्त - प्रो. अखिलेश सिंह
‘हमारा वोट, हमारी आवाज और अधिकार के साथ-साथ हमारे देश के भविष्य को संवर्धित और संरक्षित करता है। किसी भी जीवंत और जागरूक देश की आत्मा की पहचान वहां के मतदाता होते हैं। मतदान के माध्यम से स्वयं शक्तिशाली होने के साथ हम अपने देश को भी सशक्त करते हैं। ऐसे में सभी नागरिकों से अपील है कि खुद को और देश को सशक्ति बनाने के लिए वोट जरूर दें।’ प्रो. अखिलेश कुमार सिंह, कुलपति, प्रो. राजेंद सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed