{"_id":"624ddd3ba78d715d081a9313","slug":"up-deputy-cm-keshav-will-reach-prayagraj-today-via-kaushambi","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : गृहनगर कौशाम्बी होकर आज प्रयागराज पहुंचेंगे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : गृहनगर कौशाम्बी होकर आज प्रयागराज पहुंचेंगे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य
Thu, 07 Apr 2022 12:04 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 07 Apr 2022 12:04 AM IST
सार
मुख्य रूप से हिंदू हॉस्टल चौराहे स्थित पंडित मदन मोहन मालवीय, बालसन स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय, महर्षि भारद्वाज, महात्मा गांधी, सिविल लाइंस में नेताजी सुभाष चंद्र बोस, हाईकोर्ट चौराहे पर बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर आदि महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने का कार्यक्रम है।
विज्ञापन
भाजपा नेता केशव प्रसाद मौर्य।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
प्रदेश में दूसरी बार उप मुख्यमंत्री का पदभार संभालने के बाद केशव प्रसाद मौर्य बृहस्पतिवार को प्रयागराज पहुंच रहे हैं। वह पहले गृह जनपद कौशाम्बी पहुंचेंगे। आज दोपहर बाद उनके प्रयागराज पहुंचने का कार्यक्रम है। प्रयागराज आगमन के दौरान उनका शहर में जगह-जगह भाजपा नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जाएगा। इस दौरान डिप्टी सीएम प्रयागराज के तमाम चौराहों पर स्थित महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण भी करेंगे।
विज्ञापन
मुख्य रूप से हिंदू हॉस्टल चौराहे स्थित पंडित मदन मोहन मालवीय, बालसन स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय, महर्षि भारद्वाज, महात्मा गांधी, सिविल लाइंस में नेताजी सुभाष चंद्र बोस, हाईकोर्ट चौराहे पर बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर आदि महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने का कार्यक्रम है। भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी के अनुसार डिप्टी सीएम मनकामेश्वर मंदिर, अलोपीबाग मंदिर के साथ ही स्वामी वासुदेवानंद की आश्रम भी जाएंगे।
विज्ञापन