फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Congress president Ajay Lallu distributed money to the victims of Baswar

प्रियंका गांधी की ओर से अजय लल्लू ने पीड़ित मछुआरों को सौंपे 10 लाख रुपये

Fri, 26 Feb 2021 10:07 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 26 Feb 2021 10:07 PM IST
विज्ञापन
UP Congress president Ajay Lallu distributed money to the victims of Baswar
prayagraj news : बसवार गांव में मछुआरों को सहायता राशि बांटने पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू। - फोटो : prayagraj
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू शुक्रवार को बसवार पहुंचे और पीड़ित 18 मछुआरों को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की ओर दी गई 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता सौंपी। सभी मछुआरों को 55 हजार, पांच सौ रुपये की नकद सहायता राशि मिली। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बसवार में मछुआरों के उत्पीड़न का मामला सोमवार को विधान सभा में उठाया जाएगा
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उनकी पार्टी पूरी तरह से नाविकों के साथ खड़ी है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने निषाद समुदाय को उनके हक से वंचित करने के लिए खनन माफिया को नदी का पूरा अधिकार सौंप दिया है। कांग्रेस नाविकों को उनके अधिकार दिलाने के लिए एक मार्च से नदी अधिकार पदयात्रा निकालेगी। यह यात्रा बसवार से शुरू होकर बलिया में समाप्त होगी। इसका मकसद नदियों के किनारे बालू खनन का अधिकार मछुआरों को दिलाना होगा।  
विज्ञापन


उन्होंने धर्मांतरण कानून पर सरकार को आडे़ हाथों लेते हुए कहा कि इस कानून के जरिये योगी सरकार प्रदेश की जनता का असल मुद्दों से ध्यान भटकाना चाहती है। उन्होंने कहा कि नौजवान बेरोजगारी की मार झेल रहा है। प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। लेकिन सरकार के पास इसके लिए कोई कानून नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यूपी का किसान भी हैरान, परेशान है और आत्महत्या भी कर रहा है। धान क्रय केंद्रों पर धान की खरीद नहीं हो रही है। सरकार के पास आम जनता के लिए कोई योजना नहीं है। इस मौके पर बसवार गांव के पूर्व प्रधान शिवमंगल निषाद, पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह, जिलाध्यक्ष अरुण तिवारी आदि रहे।


इनको दी गई सहायता राशि
प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू से सहायता राशि पाने वालों में उदयराज निषाद, उमाशंकर निषाद, बुधराम निषाद, भारत निषाद, रामसजीवन निषाद, अनिक निषाद, द्वारिका निषाद, विनोद निषाद, भैय्यन निषाद, सहदेव निषाद, विनोद निषाद, रामसुख निषाद, नीरज निषाद, बुधराम, राम प्रकाश निषाद, भोला निषाद, भगवंते निषाद, राजेश निषाद का नाम शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed