{"_id":"5e14cacc8ebc3e87ff46d8d5","slug":"up-cong-president-attack-on-bjp-gov-over-law-and-ordered-allahabad-news-ald265076143","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में कानून का राज खत्म: अजय कुमार लल्लू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में कानून का राज खत्म: अजय कुमार लल्लू
विज्ञापन
UP cong president attack on bjp gov over law and ordered
- फोटो : NAWABGANJ
युसूफपुपर पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष, परिजनों को बंधाया ढांढस
कहा, अपराधियों को जल्द पकड़े पुलिस, फास्ट ट्रैक कोर्ट में चले मुकदमा
सोरांव (प्रयागराज)। युसूफपुर गांव में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की हत्या के तीसरे दिन मंगलवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू पीड़ित परिजनों के बीच पहुंचे। वहां उन्होंने पीड़ित परिवार के सदस्यों के आंसू पोंछे। उनको ढांढस बंधाया। उन्होंने यूपी में बढ़ते अपराधों पर चिंता जताई। साथ ही कहा कि जब सरकार घोषित कर चुकी है कि अपराधी यूपी में या तो जेल में हैं या फिर सीमा से बाहर जा चुके हैं तो फिर सीएम योगी बताएं कि युसूफपुर में पूरे परिवार का खात्मा करने वाले कौन थे?
दोपहर बाद कार्यकर्ताओं के साथ युसूफपुर गांव पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि प्रदेश में कानून का राज खत्म हो चुका है। उन्होंने कहा कि पुलिस दोषियों को तत्काल सरकार गिरफ्तार कर इस घटना का खुलासा करे। साथ ही फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा लाकर अपराधियों को फांसी जैसी कड़ी सजा दिलाई जाए।
उन्होंने कहा कि इस सरकार में अपराधियों का बोलबाला होने से आम आदमी सुरक्षित नहीं रह गया है। कांग्रेस इस मामले को लेकर सड़क से संसद तक लड़ेगी। इस घड़ी में कांग्रेस पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। उनको न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष किया जाएगा। इस दौरान उनके साथ चमन रावत, जिलाध्यक्ष राम किशुन पटेल, विमल मिश्रा, विनय शुक्ला, विनोद तिवारी, विवेकानंद समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे।