{"_id":"5e60b7728ebc3ef405353098","slug":"up-car-drags-a-man-for-6-kilometers-later-died-pratapgarh-accident-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: छह किलोमीटर तक युवक को हाईवे पर घसीट कर ले गई कार, दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: छह किलोमीटर तक युवक को हाईवे पर घसीट कर ले गई कार, दर्दनाक मौत
Thu, 05 Mar 2020 01:55 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
Published by: प्राची प्रियम
Updated Thu, 05 Mar 2020 01:55 PM IST
विज्ञापन
कार के पास इकट्ठा लोग
- फोटो : अमर उजाला
प्रतापगढ़ में लखनऊ-बनारस हाईवे पर गुरुवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे ने लोगों का दिल दहला दिया। हाईवे पर एक कार ने छह किलोमीटर तक घसीटते हुए युवक की जान ले ली।
विज्ञापन
सड़क पर एक कार ने युवक को टक्कर मारी और लालगंज कोतवाली के हंदौर चौराहे से घसीटते हुए ले गई और छह किलोमीटर तक उसे खींचती रही। राहगीरों ने यह देख कार का पीछा किया तब जा कर लीलापुर में कार पकड़ी गई।
विज्ञापन
कार पकड़े जाने के बाद मौके पर सैंकड़ों ग्रामीण इकट्ठा हो गए। वहां जमा होकर कई राहगीर और ग्रामीण हंगामा कर रहे हैं। सूचना मिलने पर लीलापुर चौकी इंचार्ज भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन