फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Board: Two salwars caught in Prayagraj, case filed against Munnabhai

यूपी बोर्ड : प्रयागराज में पकड़े गए दो साल्वर, मुन्नाभाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Mon, 11 Apr 2022 11:29 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 11 Apr 2022 11:29 PM IST
सार

सोमवार को पहली पाली में हाईस्कूल की गुजराती, उर्दू, पंजाबी, बंगला, मराठी, आसामी, उड़िया, कन्नड़, कश्मीरी, सिंधी, तमिल, तेलगू, मलयालम, नेपाली भाषा की परीक्षा थी। साथ ही इंटरमीडिएट के विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की परीक्षा थी।

विज्ञापन
UP Board: Two salwars caught in Prayagraj, case filed against Munnabhai
UP Board Exam 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

यूपी बोर्ड की परीक्षा में सोमवार को दूसरी पाली में दो युवक दूसरे की जगह परीक्षा देते पकड़े गए। केंद्र व्यवस्थापक ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। इसमें से एक ‘मुन्नाभाई’ मैना देवी इंटर कॉलेज और दूसरा जनता देवी इंटर कॉलेज, उल्दा में पकड़ा गया। यूपी बोर्ड की परीक्षा में अब तक ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। इससे पूर्व नवावगंज में दूसरे की जगह परीक्षा देते एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

विज्ञापन



सोमवार को पहली पाली में हाईस्कूल की गुजराती, उर्दू, पंजाबी, बंगला, मराठी, आसामी, उड़िया, कन्नड़, कश्मीरी, सिंधी, तमिल, तेलगू, मलयालम, नेपाली भाषा की परीक्षा थी। साथ ही इंटरमीडिएट के विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की परीक्षा थी। जिला विद्यालय निरीक्षक आरएन विश्वकर्मा के अनुसार पहली पाली में हाईस्कूल की परीक्षा के लिए जिले में 2116 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 1905 उपस्थित रहे और 221 ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन



इंटर के व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की परीक्षा के लिए पंजीकृत 495 विद्यार्थियों में से 470 ने उपस्थिति दर्ज कराई। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट रसायन विज्ञान और समाजशास्त्र की परीक्षा के लिए 72718 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 67051 परीक्षार्थी शामिल हुए और 5667 ने परीक्षा छोड़ दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में पकड़े गए तीन सॉल्वर, 1.64 लाख ने छोड़ी परीक्षा
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के दौरान सोमवार को प्रदेश भर में तीन सॉल्वर पकड़े गए, जो दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे थे। इनमें से दो सॉल्वर प्रयागराज और एक मैनपुरी में पकड़ा गया। साथ ही एक छात्र समेत कुल छह परीक्षार्थियों के खिलाफ नकल के आरोप में कार्रवाई की गई।


यूपी बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ल के अनुसार दोनों पालियों में कुल 164783 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ी। पहली पाली में हाईस्कूल की गुजराती, उर्दू, पंजाबी, बंगला, मराठी, आसामी, उड़िया, कन्नड़, कश्मीरी, सिंधी, तमिल, तेलगू, मलयालम, नेपाली भाषा और इंटरमीडिएट के विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों थी, जबकि दूसरी पाली में इंटरमीडिएट रसायन विज्ञान एवं समाजशास्त्र विषय की परीक्षा थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed