फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Board strictly cut the salaries of those who not evaluate copy

यूपी बोर्ड की सख्ती: मूल्यांकन नहीं करने वालों का वेतन काटा

Sat, 16 Apr 2016 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 16 Apr 2016 02:17 AM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की कापियों का मूल्यांकन नहीं करने वाले शिक्षकों के वेतन काटने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मूल्यांकन के दौरान निदेशक माध्यमिक शिक्षा के निरीक्षण में जिले में कई केंद्रों पर बड़ी संख्या में शिक्षक मूल्यांकन करते नहीं मिले। केंद्रों पर परीक्षकों एवं डीएचई की अनुपस्थिति से नाराज निदेशक ने प्रदेश के सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों से रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन


निदेशक के सख्त निर्देश के बाद जिला विद्यालय निरीक्षकों ने मूल्यांकन प्रभारियों से अनुपस्थित परीक्षकों का विवरण मांगा है। जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से जिले के सभी विद्यालयों से मूल्यांकन के लिए रिलीव किए गए शिक्षकों का भी विवरण मांगने के साथ मूल्यांकन प्रभारियों से परीक्षकों की ओर से जांची कॉपी का भी विवरण तलब किया है। जिला विद्यालय निरीक्षक का आदेश विद्यालयों में पहुंचने के बाद शिक्षकों एवं प्रधानाचार्यों में खलबली मची है। मूल्यांकन के दौरान केंद्रों पर उपस्थिति दर्ज करवाकर कॉपी नहीं जांचने वाले भी परेशानी में हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक कोमल यादव का कहना है कि अप्रैल का वेतन तैयार किए जाते समय उपस्थिति की जांच की जाएगी।
विज्ञापन


जिले में कापियों का मूल्यांकन पूरा
यूपी बोर्ड की कापियों का जिले में मूल्यांकन पूरा हो गया है। शुक्रवार को राजकीय इंटर कॉलेज में बची 20 हजार कापियों को परीक्षकों को वितरित कर दिया गया। इसमें से आधी से अधिक कॉपी जांचकर जमा हो गईं जबकि कुछ कापियां परीक्षकों के पास जांचने के लिए रखी हैं। उनका मूल्यांकन शनिवार को पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed