फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Board started the process of making examination centre, applications sought for determining the centre.

UP Board : यूपी बोर्ड ने शुरू की परीक्षा केंद्र बनाने की प्रक्रिया, केंद्र निर्धारण के लिए मांगे गए आवेदन

Thu, 19 Sep 2024 03:08 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 19 Sep 2024 03:08 PM IST
सार

यूपी बोर्ड की परीक्षा फरवरी 2025 में कराई जा सकती है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा शुचितापूर्ण और नकल विहीन कराना यूपी बोर्ड के लिए चुनाैती है। पिछले वर्ष केंद्र निर्धारण में हर स्तर पर सतर्कता बरती गई थी। इसलिए परीक्षा के दाैरान नकल के मामले कम आए।

विज्ञापन
UP Board started the process of making examination centre, applications sought for determining the centre.
यूपी बोर्ड - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रधानाचार्यों से परीक्षा केंद्र निर्धारण के लिए 25 सितंबर तक आवेदन मांगे गए हैं। उसके बाद इसकी अन्य प्रक्रिया होगी। केंद्र निर्धारण का काम 28 नवंबर तक पूरा करना होगा।

विज्ञापन


यूपी बोर्ड की परीक्षा फरवरी 2025 में कराई जा सकती है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा शुचितापूर्ण और नकल विहीन कराना यूपी बोर्ड के लिए चुनाैती है। पिछले वर्ष केंद्र निर्धारण में हर स्तर पर सतर्कता बरती गई थी। इसलिए परीक्षा के दाैरान नकल के मामले कम आए।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने बताया कि जिन विद्यालयों में केंद्र बनाए जाने हैं, उनके प्रधानाचार्यों से 25 सितंबर तक वेबसाइट https://upmsp.edu.in पर आवेदन मांगा गया है। वह विद्यालय के भाैतिक संसाधन का विवरण वेबसाइट पर अपलोड करेंगे। केंद्र निर्धारण की जांच के लिए जिलाधिकारी की ओर से तहसील स्तरीय समिति बनाई गई है। वह समिति 30 सितंबर विद्यालय का जियो लोकेशन अपलोड करेगी। उसके बाद 15 अक्तूबर तक विद्यालयों का भाैतिक सत्यापन किया जाएगा। सत्यापन की रिपोर्ट वेबसाइट पर 20 अक्तूबर तक अपलोड की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद छात्र संख्या के आधार बनाए जा रहे केंद्रों का विवरण दो नवंबर तक वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। ऑनलाइन चयनित हुए केंद्रों की सूची जनपदवार अखबारों में प्रकाशित करवाकर छह नवंबर तक आपत्ति ली जाएगी। इसमें छात्र, अभिभावक, प्रधानाचार्य, प्रबंधक आदि माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर आपत्ति कर सकते हैं।


आपत्तियों का निस्तारण 11 नवंबर तक किया जाएगा। इसके बाद जनपदीय केंद्र निर्धारण समिति 15 नवंबर तक अनुमोदन देगी और उसे वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। अनुमोदन के बाद फिर से 20 नवंबर तक वेबसाइट पर आपत्ति ली जाएगी। आपत्तियों के निस्तारण के बाद 28 नवंबर तक केंद्र निर्धारण पूरा हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed