यूपी बोर्ड : दूसरे के स्थान परीक्षा देते मिले सात साल्वर, नकल कराते मिले केंद्र व्यवस्थापक
परीक्षा के दौरान दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने पहुंचे सात साल्वरों को अलग-अलग जिलों में पकड़ा गया है। इन सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। प्रयागराज में एक केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ भी नकल के आरोप में एफआईआर हुई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड 2022) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में सोमवार को सूबे में कुल 21 नकलची पकड़े गए। इसमें सात बालिकाएं और 14 बालक हैं। इसके अलावा एक केंद्र व्यवस्थापक पर भी कार्रवाई हुई है। दोनों पालियों में की परीक्षा में कुल 3 लाख 78 हजार 449 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
परीक्षा के दौरान दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने पहुंचे सात साल्वरों को अलग-अलग जिलों में पकड़ा गया है। इन सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। प्रयागराज में एक केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ भी नकल के आरोप में एफआईआर हुई है।
सोमवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल की विज्ञान, इंटरमीडिएट की मनोविज्ञान, शिक्षाशास्त्र, तर्कशास्त्र और दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की जीव विज्ञान एवं गणित विषय की परीक्षा हुई। दोनों पालियों की परीक्षा में कुल 43 लाख 60 हजार 165 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, इनमें से 39 लाख 81 हजार 716 विद्यार्थी परीक्षा में उपस्थित हुए।
सचिव दिव्यकांत शुक्ल के मुताबिक बरेली में तीन परीक्षार्थियों के खिलाफ तीन, इटावा में एक परीक्षार्थी पर एक, आगरा में दो परीक्षार्थियों पर दो परीक्षार्थियों पर दो, मैनपुरी में एक परीक्षार्थी के खिलाफ एक एफआईआर हुई। ये सभी दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे थे। प्रयागराज में एक केंद्र व्यवस्थापक एवं दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट हुई है।
नकल कराते मिले केंद्र व्यवस्थापक, कक्षनिरीक्षकों के पास मिला मोबाइल
जिले में सोमवार को यूपी बोर्ड परीक्षा में पहली पाली के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक (द्वितीय) नरेंद्र शर्मा ने श्रीमती लक्ष्मी कुमारी सुरेश चंद्र जायसवाल इंटर कालेज धोबहा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान परीक्षा केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक सुरेश चंद्र जायसवाल नकल कराते मिले। साथ ही विद्यालय में कक्ष निरीक्षक के तौर पर तैनात आलोक कुमार, दिनेश कुमार, अच्छेलाल और अंशुमान सिंह के पास मोबाइल पाया गया। जबकि केंद्र व्यवस्थापकों के अलावा किसी के पास मोबाइल प्रतिबंधित है।
इस पर सचल दल प्रभारी ने सभी के खिलाफ नकल निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। साथ ही केंद्र व्यवस्थापक को तत्काल प्रभाव से हटाकर उनकी जगह राजकीय इंटर कालेज प्रयागराज के प्रवक्ता रूपचंद्र गौतम को केंद्र व्यवस्थापक बनाया गया है। साथ ही वाह्य केंद्र व्यवस्थापक जिम्मेदारी नेशनल इंटर कालेज हंडिया के प्रवक्ता राजेश कुमार तिवारी को दी गई है।
परीक्षा के दौरान केंद्र से गायब वाह्य केंद्र व्यवस्थापक के निलंबन की संस्तुति
शिव इंटर कालेज, कटहरा के सहायक अध्यापक कृष्ण कुमार की ड्यूटी श्रीमती लक्ष्मी कुमारी सुरेश चंद्र जायसवाल इंटर कालेज धोबहा में वाह्य केंद्र व्यवस्थापक के रूप में लगाई गई थी। सोमवार को डीआइओएस द्वितीय ने केंद्र का निरीक्षण किया तो वह लापता मिले। पूछताछ के दौरान पता चला कि एक दिन ड्यूटी पर आने के बाद से फिर आए ही नहीं। इस घोर लापरवाही पर डीआइओएस ने तत्काल प्रभाव से निलंबन और अनुशासनात्मक कार्यवाही की संस्तुति की।
जिले में हाईस्कूल विज्ञान में 8559 परीक्षार्थियों ने छोड़ दी परीक्षा
पंजीकृत रहे इसमें से 8559 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। कुल 85026 विद्यार्थी ही परीक्षा में शामिल हुए। प्रथम पाली में इंटर मीडिएट के मनोविज्ञान, शिक्षाशास्त्र तर्क शास्त्र की परीक्षा के लिए कुल 8883 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इसमें से 642 विद्यार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में इंटर में जीव विज्ञान और गणित विषय के लिए कुल 60041 विद्यार्थी पंजीकृत थे, इसमें से 56104 ने परीक्षा थी। 3937 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। कहीं से कोई नकलची नहीं पकड़ा गया।