फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Board Result: Toppers have cherished the dream of becoming IAS, engineer and doctor

UP Board Result : टॉपर्स ने संजोए रखा है आईएएस, इंजीनियर और डॉक्टर बनने का सपना

Sat, 26 Apr 2025 04:51 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 26 Apr 2025 04:51 PM IST
सार

यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में 13 स्थान पर आने वाले छात्रों ने अमर उजाला से अपने विचार साझा किए। छात्रों ने परीक्षा से पहले और भविष्य की तैयारियों पर खुलकर बात की। टॉपर बच्चों में कोई इंजीनियर तो कोई सिविल सेवा की तैयारी करना चाहता है।

विज्ञापन
UP Board Result: Toppers have cherished the dream of becoming IAS, engineer and doctor
यूपी बोर्ड की परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के बाद खुशी मनाती सेंट एंथोनी गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात् - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में 13 स्थान पर आने वाले छात्रों ने अमर उजाला से अपने विचार साझा किए। छात्रों ने परीक्षा से पहले और भविष्य की तैयारियों पर खुलकर बात की। टॉपर बच्चों में कोई इंजीनियर तो कोई सिविल सेवा की तैयारी करना चाहता है। बातचीत के दौरान मेधावियों की सोशल मीडिया में कोई खास रुचि नहीं दिखी। ज्यादातर टॉपर्स ने खुद को अभी तक सोशल मीडिया से दूर ही रखा है।

विज्ञापन

श्रेया ने दूसरी बार किया स्कूल में टॉप

मलाका की रहने वाली श्रेया राज ने 93 प्रतिशत प्राप्त कर जिले में आठवीं रैंक प्राप्त की है। शिवकुटी के बृज बिहारी सहाय इंटर कॉलेज में टॉप की हैं। हाईस्कूल में भी सर्वाधिक अंक बटोरकर टॉप किया था। श्रेया यूपीएससी की तैयारी करना चाहती हैं। प्रतिदिन आठ से नौ घंटे पढ़ाई करती हैं। पिता विजय प्रकाश स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी और माता श्रद्धा मौर्या सरकारी विद्यालय में टीचर हैं। सोशल मीडिया का इस्तेमाल परीक्षा के दौरान बिल्कुल भी नहीं किया है।

विज्ञापन

 

यूपीएससी की तैयारी कर बनेंगे आईएएस: शिवम पांडेय

जिले की इंटरमीडिएट परीक्षा की टॉप टेन सूची में शिवम पांडेय ने 94.80 प्रतिशत बनाकर पांचवां स्थान मिला है। नैनी के गीता विद्या निकेतन इंटर कॉलेज के छात्र हैं। पिता विनोद कुमार पांडेय और माता राजेश्वरी दोनों अध्यापक हैं। हाईस्कूल वर्ष 2023 में शिवम ने जिले में पहला स्थान प्राप्त किया था। वहीं, बहन सृजा पांडेय ने इसी विद्यालय से 2024 इंटरमीडिएट में जिले में नौवां स्थान मिला था। शिवम इंजीनियरिंग के बाद यूपीएससी की तैयारी कर आईएएस बनना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

साक्षी कुशवाहा को बनना है इंजीनियर

हाजीगंज के रामप्यारी बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज की इंटर की परीक्षा में साक्षी कुशवाहा ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में 10वीं रैंक हासिल की हैं। पिता राम आसरे कुशवाहा शिक्षा निदेशालय में बतौर क्लर्क के पद पर कार्यरत हैं। माता रीता कुशवाहा गृहिणी हैं। साक्षी का सपना इंजीनियर बनने का है। उन्होंने अपनी सफलता के लिए अपने कॉलेज के अध्यापकों और माता-पिता को श्रेय दिया है।

आईपीएस बनकर करना है देश की सेवा

कोरांव के सिकारो स्थित एसपी इंटर कॉलेज की इंटर की छात्रा प्रियांशु पांडे ने 92.60 प्रतिशत बनाकर 10वीं रैंक प्राप्त की है। प्रियांशु के पिता मनोज कुमार किसान और मां रेनू पांडेय गृहिणी हैं। प्रियांशु ने बताया कि आईपीएस बनकर देश की सेवा करना चाहती हूं। प्रियांशु दो भाइयों में सबसे बड़ी हैं।

शिवानी बनना चाहती हैं आईएएस

श्रीराम चरण यादव इंटर कॉलेज की 12वीं की छात्रा शिवानी शुक्ला ने जनपद में नौवां स्थान प्राप्त किया है। 500 में 464 अंक प्राप्त कर सफलता का श्रेय माता-पिता को दिया है। सपना आईएएस बनने का है। इसके लिए छह घंटे पढ़ाई करती हैं। विद्यालय के प्रबंधक धनंजय यादव ने छात्रा की सफलता पर बधाई दी है। उन्होंने बताया कि टॉपर की सूची में आने की पूरी उम्मीद थी। माता गुड़िया देवी गृहिणी हैं। पिता राजेंद्र शुक्ल दिव्यांंग हैं। वह पहली महिला आईपीएस किरण वेदी को अपना रोल मॉडल मानती है।

डॉक्टर बनकर करनी है देश की सेवा

हंडिया के विद्यावती यादव स्मारक महर्षि कृष्ण इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की 12वीं की छात्रा प्रतिज्ञा ने जनपद में दसवीं रैंक हासिल की है। प्रतिज्ञा के पिता राजेश कुमार सिंह यादव माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक हैं। प्रतिज्ञा का सपना डॉक्टर बनकर देश की सेवा करना चाहती हैं। माता पार्वती देवी गृहिणी हैं।

कोरांव की साक्षी को बनना है पीसीएस

सिकारो के सरदार पटेल इंटर कॉलेज की छात्रा साक्षी ओझा ने 96.50 प्रतिशत अंक हासिल किया। उप्र में नौंवा स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। नथऊपुर गांव की रहने वाली है। पिता सभा शंकर ओझा किसान है। माता अरुण देवी गृहिणी हैं। साक्षी के बाबा रामजी ओझा ने बताया कि पढ़ने में बहुत तेज है। तबीयत खराब होने की वजह से कम नंबर आया है। परीक्षा के दौरान सिर्फ तीन घंटे ही पढ़ती थी। उसके बाद आंखों में दर्द होने लगता था। इस वजह से पढ़ाई नहीं कर पाई। साक्षी को पीसीएस अधिकारी बनना है।

प्रदेश में हासिल किया छठवां स्थान

कोरांव के सिकारो स्थित सरदार पटेल इंटर कॉलेज की हाईस्कूल की छात्रा रुचि सिंह 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में छठवां स्थान प्राप्त की हैं। रुचि के पिता संतोष सिंह किसान और मां बबीता देवी (गांव की आशा) हैं। रुचि बिरहा गांव की रहने वाली है।

इंजीनियर बनना चाहते है हाईस्कूल की टॉपर अनंत

शुक्रवार को जारी हुए यूपी बोर्ड के परीक्षाफल में अरैल मुखिया नगर निवासी अनंत मिश्र ने हाईस्कूल में 94.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में आठवां स्थान प्राप्त किया है। सुमन विद्या निकेतन इंटर कॉलेज नैनी के छात्र अनंत इंटर के बाद इंजीनियरिंग करना चाहते हैं। उनके पिता सुनील मिश्रा प्राइमरी विद्यालय में शिक्षक हैं। माता अर्चना देवी गृहिणी हैं। दो भाई और एक बहन में दूसरे नंबर पर है।

डॉक्टर बनने का सपना है: श्रेया

झूंसी के सरोज विद्या शंकर इंटर कॉलेज की छात्रा श्रेया त्रिपाठी ने हाईस्कूल में जिले में पांचवां स्थान प्राप्त किया है। 95.67 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। पिता अरविंद त्रिपाठी जनपद न्यायालय में अधिवक्ता हैं। श्रेया सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखी हैं। उन्हें डांस और बैडमिंटन खेलने का शौक है। इनकी प्रेरणा शिक्षक और अभिभावक हैं। श्रेया बताती हैं कि डॉक्टर बनकर पापा का सपना पूरा करना है। हर दिन पांच से छह घंटे नियमित पढ़ाई करती हैं।

डॉक्टर बनकर परिवार का सपना पूरा करूंगी: शांति

उतरांव थाना क्षेत्र के केडी पब्लिक इंटरमीडिएट कॉलेज नीमीथरिया हाईस्कूल की छात्रा शांति पटेल ने प्रदेश स्तर पर परचम लहराया है। पिता हरिशंकर किसान हैं। यूपी बोर्ड की परीक्षा में 94.17 प्रतिशत अंक पाकर प्रदेश के टॉप 10 में अपना नाम दर्ज कराया है। शांति बताया कि परिणाम की कुछ ज्यादा उम्मीदें थीं। वह डॉक्टर बनना चाहती हैं। सोशल मीडिया से दूर रहती हैं। मां गृहिणी हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य विनय कुमार सिंह ने शुभकामनाएं दी हैं।

कशिश बनेगी कंप्यूटर इंजीनियर

धनूपुर के आरडीएम इंटर कॉलेज परवा की 10वीं की छात्रा कशिश कुमारी ने जनपद में आठवीं रैंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। पिता सूबेदार भारतीया मुंबई में प्राइवेट नौकरी करते हैं। माता समला देवी गृहिणी हैं। कशिश का सपना कंप्यूटर इंजीनियर बनने का है।

जिले में छात्रा दिव्या ने हासिल किया छठवां स्थान

लेड़ियारी के शिव जियावन इंटरमीडिएट कॉलेज की हाईस्कूल की छात्रा दिव्या भूर्तिया ने 570 अंक पाकर जिले में छठवां और अपने विद्यालय में पहला स्थान प्राप्त किया है। दिव्या ने सफलता का श्रेय गुरुजनों व अपने माता-पिता को दिया है। आईएएस बनना चाहती हैं। दिव्या के माता-पिता दोनों शिक्षा विभाग में अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं।

बिरहा गायक की बेटी ने हासिल किया नौवां स्थान

बहादुरपुर विकास खंड के पालीकरनपुर गांव के बिरहा गायक अभयराज यादव की बेटी ने कुमुद यादव ने हाईस्कूल परीक्षा में जनपद में टॉप 10 में जगह बनाकर जिले का नाम रोशन किया। झूंसी के एमआरडी इंटर कॉलेज दौलतपुर छिबैयां की छात्रा कुमुद ने 94.33 फीसदी अंक प्राप्त कर नौवां स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन पांच से छह घंटे पढ़ाई करती थी। कुमुद आईएएस बनकर देश व समाज की सेवा करना चाहती हैं। मां रन्नो यादव गृहिणी हैं। प्रधानाचार्य अजय यादव ने शिक्षकों के साथ छात्रा के घर पहुंच कर बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed