फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Board Result: Mehak of Prayagraj topped the UP Board Intermediate, scored 97.20 percent marks

UP Board Result : यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट में प्रयागराज की महक ने किया टॉप, 97.20 प्रतिशत हासिल किया अंक

Fri, 25 Apr 2025 01:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 25 Apr 2025 01:43 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को जारी कर दिया गया। प्रयागराज के बच्चाराम यादव इंटरमीडिएट कॉलेज भुलईकापुरा की छात्र हैं। इन्होंने 97.20 अंक हासिल किया है। महक के पिता कौशाम्बी में मजदूरी करते हैं। 

विज्ञापन
UP Board Result: Mehak of Prayagraj topped the UP Board Intermediate, scored 97.20 percent marks
महक जायसवाल, टॉपर यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को जारी कर दिया गया। प्रयागराज के बच्चाराम यादव इंटरमीडिएट कॉलेज भुलईकापुरा की छात्रा हैं। महक के पिता कौशाम्बी में रहकर मजदूरी का कार्य करते हैं। इन्होंने 97.20 अंक हासिल किया है। इसी तरह हाईस्कूल की परीक्षा में श्रेया सिंह ने चौथा स्थान हासिल किया है। श्रेया सिंह एसपी इंटर कॉलेज शिकरो कोरांव प्रयागराज की छात्रा हैं। इन्होंने 97 फीसदी अंक हासिल किया है। इसी तरह धर्मा देवी इंटर कॉलेज की छात्रा अनुष्का सिंह पुत्री अखिलेश प्रताप सिंह ने यूपी बोर्ड परीक्षा में इंटरमीडिएट में 96.8% अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। 

विज्ञापन


झूंसी की श्रेया त्रिपाठी को मिला पांचवां स्थान

झूंसी के सरोज विद्या शंकर इंटर कॉलेज की छात्रा श्रेया त्रिपाठी ने हाईस्कूल में जिले में पांचवा स्थान प्राप्त किया है। उसने 95.67 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। पिता अरविंद त्रिपाठी जनपद न्यायालय में अधिवक्ता हैं। श्रेया का सपना डॉक्टर बनना है। सोशल मीडिया से पूरी तरह दूर रहती हैं श्रेया त्रिपाठी।
विज्ञापन


शिवम पांडेय ने इंटर में हासिल किया पांचवां स्थान

गीता विद्या निकेतन इंटर कॉलेज नैनी के छात्र शिवम पांडेय ने यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में पांचवां स्थान हासिल किया है। इनको 94:80 फीसदी अंक मिले हैं। इनके पिता का नाम विनोद कुमार पांडेय और माता का नाम राजेश्वरी पांडेय है। दोनों अध्यापक हैं और उनका निवास स्थान तुलसीनगर नैनी प्रयागराज है। हाईस्कूल 2023 में शिवम ने जिले में पहला स्थान प्राप्त किया था। वहीं इनकी बहन इसी विद्यालय की छात्रा रहीं सृजा पांडेय को 2024 में इंटरमीडिएट यूपी बोर्ड में प्रयागराज जिले में नवां स्थान मिला था। शिवम इंजीनियरिंग के बाद यूपीएससी की तैयारी कर आईएएस बनना चाहता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल से छह बंदियों ने दी थी परीक्षा, पांच हुए पास

केंद्रीय कारागार नैनी में हाई स्कूल में दो और इंटर से चार बंदियों  ने परीक्षा दी थी। इसमें हाईस्कूल के दोनों बंदी पास हो गए हैं। इंटर में चार बंदियों में से तीन बंदी उत्तीर्ण हुए हैं। वरिष्ठ जिला अधीक्षक रंग बहादुर पटेल ने बताया हाईस्कूल में एक बंदी प्रथम श्रेणी और एक बंदी द्वितीय श्रेणी पास हुआ है। वहीं इंटर में पास हुए तीनों बंदी तृतीय श्रेणी में पास हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed