{"_id":"66237d3556edaf251d0fce81","slug":"up-board-result-2024-class-10th-toppers-list-check-upmsp-high-school-toppers-names-marks-and-rank-2024-04-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Board Result: दसवीं में सीतापुर की प्राची निगम ने किया टॉप, 98.50 फीसदी अंक; इंजीनियर बनना है सपना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Board Result: दसवीं में सीतापुर की प्राची निगम ने किया टॉप, 98.50 फीसदी अंक; इंजीनियर बनना है सपना
Sat, 20 Apr 2024 02:14 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 20 Apr 2024 02:14 PM IST
सार
सीतापुर की ही रहने वाली प्राची निगम ने हाईस्कूल में टॉप किया है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों में सीतापुर के बने टॉपर हैं। प्राची के 600 में से 591 नंबर आए हैं। उनके 98.50 प्रतिशत अंक आए हैं। इंटर में शुभम वर्मा ने टॉप किया है। 97.80 फीसदी अंक हासिल किए हैं।
विज्ञापन
प्राची निगम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी बोर्ड के दसवीं और 12वीं का परिणाम जारी हो गया है। माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) के सचिव दिब्यकांत शुक्ला ने प्रयागराज स्थित मुख्यालय में इसकी घोषणा की।
विज्ञापन
सचिव दिव्यकांत शुक्ला ने कहा कि 12 दिन में मूल्यांकन हुआ है और 19 दिन में रिजल्ट दिया जा रहा है। हाई स्कूल का रिजल्ट 89.55% रहा है और इंटरमीडिएट का 82.60% है। 55 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी।
विज्ञापन
हाईस्कूल में प्राची ने किया टॉप
लड़कियों ने फिर बाजी मारी है। दसवीं में सीतापुर की प्राची निगम ने टॉप किया है। प्राची निगम के पिता चन्द्रप्रकाश निगम भाजपा नेता हैं। हाईस्कूल परीक्षा में जेल में बंद कल 115 में से 91 अभ्यर्थी शामिल हुए। उसमें से 89 ने परीक्षा उत्तीर्ण की हैं।
विज्ञापन
ये हैं यूपी 10वीं बोर्ड के टॉपर्स की सूची
प्रथम स्थान - प्राची निगम- 98.50%, सीतापुर
द्वितीय स्थान - दीपिका सोनकर- 98.33% फतेहपुर
तृतीय स्थान - नव्या सिंह- 98%, सीतापुर,
स्वाति सिंह- 98%, सीतापुर,
दीपांशी सेंगर- 98%,
अर्पित तिवारी- 98%
यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद् ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि उत्तर प्रदेश ने वर्ष 2024 की बोर्ड परीक्षा के साथ माध्यमिक शिक्षा परिषद् ने नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। इस वर्ष यूपी बोर्ड ने प्रथम बार रिकॉर्ड 12 कार्य दिवसों में परीक्षा सम्पन्न हुई है। रिकॉर्ड 12 कार्य दिवसों में ही उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन का काम किया गया। विगत 100 वर्षों के इतिहास में वर्ष 2023 के बाद दूसरी बार सबसे पहले 20 अप्रैल 2024 को दोपहर दो बजे परिणाम घोषित किए गए हैं।
आगे जानकारी देते हुए कहा कि हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षायें 22 फरवरी 2024 से नौ मार्च 2024 के मध्य कुल 8,265 परीक्षा केन्द्रों पर सम्पन्न हुई। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की लिखित उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 16 मार्च 2024 से 30 मार्च 2024 के मध्य प्रदेश के विभिन्न जनपदों में निर्धारित कुल 259 मूल्यांकन केन्द्रों पर मात्र 12 दिनों में सम्पन्न हुआ। आगे बताया कि हाईस्कूल के समस्त परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 89.55 है।
प्राची का सपना इंजीनियर बनना है
प्राची इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाना चाहती हैं। सफलता का श्रेय माता पिता और गुरुजनों को दिया है। प्रतिदिन नियम से पढ़ाई की। इनका सक्सेस मन्त्रा है कि नियमित पढ़ें, तनाव न लें। रिवीजन जरूर करें। शिक्षकों की टिप्स फॉलो करें।
प्राची इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाना चाहती हैं। सफलता का श्रेय माता पिता और गुरुजनों को दिया है। प्रतिदिन नियम से पढ़ाई की। इनका सक्सेस मन्त्रा है कि नियमित पढ़ें, तनाव न लें। रिवीजन जरूर करें। शिक्षकों की टिप्स फॉलो करें।
हाईस्कूल के टॉपर की लिस्ट