फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Board Result: 182 prisoners lodged in jails of 32 districts including Lucknow, Varanasi passed

UP Board Result : लखनऊ, वाराणसी समेत 32 जिलाें की जेलों में निरुद्ध 182 बंदी हुए उत्तीर्ण

Fri, 25 Apr 2025 07:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 25 Apr 2025 07:38 PM IST
सार

यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा के परिणाम घोषित हुए तो प्रदेश की जेलों में भी खुशी की लहर दौड़ गई। जेलों में निरुद्ध 199 में से 182 बंदियों ने परीक्षा पास की है। इनमें लखनऊ, वाराणसी, खीरी, मेरठ समेत 18 जेल ऐसी हैं।

विज्ञापन
UP Board Result: 182 prisoners lodged in jails of 32 districts including Lucknow, Varanasi passed
कैदी फरार - फोटो : ani

विस्तार

यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा के परिणाम घोषित हुए तो प्रदेश की जेलों में भी खुशी की लहर दौड़ गई। जेलों में निरुद्ध 199 में से 182 बंदियों ने परीक्षा पास की है। इनमें लखनऊ, वाराणसी, खीरी, मेरठ समेत 18 जेल ऐसी हैं, जहां परीक्षा देने वाले सभी बंदी उत्तीर्ण हुए हैं। वहीं, प्रयागराज में हाईस्कूल की परीक्षा देने वाले दोनों और इंटर की परीक्षा देने वाले चार में से तीन बंदी उत्तीर्ण हुए हैं।

विज्ञापन


शुक्रवार को यूपी बोर्ड की ओर से 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। यूपी की जेलों में निरुद्ध 199 बंदियों ने बोर्ड परीक्षा दी थी। इनमें आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, मेरठ, लखनऊ, कानपुर, सीतापुर, रायबरेली, अयोध्या, प्रतापगढ़, हरदोई, बरेली, रामपुर समेत कुल 32 जिलों की जेलों में निरुद्ध बंदी शामिल हैं।
विज्ञापन


आगरा में सबसे अधिक इंटर में पंजीकृत 21 में से 16 बंदी उत्तीर्ण हुए हैं। वहीं, हाईस्कूल में 17 में से 17 बंदी पास हुए। गाजियाबाद में हाईस्कूल में 15 में से 13 और इंटर में 10 में से 10 बंदी उत्तीर्ण हुए। बरेली में इंटर में 13 में से नौ और हाईस्कूल में नौ में से नौ बंदी पास हुए। वहीं, वाराणसी जेल में इंटर में 10 में 10 और हाईस्कूल में तीन में तीन बंदी पास हुए। इसके अलावा लखनऊ में हाईस्कूल में आठ में से आठ और इंटर में चार में से चार बंदी पास हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन-इन जेलों में निरुद्ध बंदी हुए पास

रामपुर में हाईस्कूल में पांच में से पांच और 12वीं में दो में से दो बंदी पास हुए हैं। रायबरेली में हाईस्कूल में एक में से एक, माथुरा में हाईस्कूल में सात में से छह, इंटर में पांच में से चार, शाहजहांपुर में हाईस्कूल में तीन में से तीन और इंटर में एक में से एक, फर्रुखाबाद में हाईस्कूल में चार में से चार और इंटर में एक में से एक, खीरी में हाईस्कूल में तीन में से तीन और इंटर में दो में से दो, हरदोई में हाईस्कूल में दो में से दो और इंटर में एक में से एक, कानपुर में हाईस्कूल में दो में से दो और इंटर में सात में से सात, प्रतापगढ़ में हाईस्कूल में दो में से दो और इंटर में दो में से एक बंदी उत्तीर्ण हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed