{"_id":"62571787ef415b1b2e2bead7","slug":"up-board-practical-examinations-will-be-held-under-the-surveillance-of-cctv-cameras-allahabad-news-ald330881153","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड : सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होंगी प्रयोगात्मक परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड : सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होंगी प्रयोगात्मक परीक्षाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होंगी प्रयोगात्मक परीक्षाएं
प्रयागराज। यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होंगी। इस बाबत सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को पत्र भेजकर निर्देश दिया है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाओं को नकलविहीन और शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए यह कदम उठाया गया है। सचिव ने कहा है कि प्रयोगशालाओं में सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में प्रयोगात्मक परीक्षाएं संपन्न कराई जाएंगी। गौरतलब है कि 8 हजार 373 केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। जिन प्रयोगशालाओं में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हुए हैं। वहां इन केंद्रों के शिक्षण कक्षों में लगे सीसीटीवी कैमरे का उपयोग किया जा सकता है। संवाद
मूल्यांकन के अंक वेबसाइट पर करें अपलोड
प्रयागराज। सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देश दिया है कि 2022 की हाईस्कूल परीक्षा के आंतरिक मूल्यांकन के अंक तथा नैतिक, योग, खेल एवं शारीरिक शिक्षा के ग्रेड व इंटरमीडिएट के नैतिक योग, खेल एवं शारीरिक शिक्षा के लिखित और प्रयोगात्मक परीक्षा के अंकों को परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करें। प्रधानाचार्यों को इसे परिषद की वेबसाइट पर इसे हर हाल में 30 अप्रैल तक अपलोड करना है। संवाद