फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Board: More than five lakh students of class 10th and 12th decreased

UPMSP : यूपी बोर्ड से अभ्यर्थियों का मोह हो रहा कम, पिछले साल की तुलना में पौने पांच लाख छात्र हुए कम

Sat, 20 Nov 2021 05:40 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 20 Nov 2021 05:40 PM IST
सार

लगातार पांचवें साल भी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में अभ्यर्थी घट गए। यूपी बोर्ड की ओर से तीन बार परीक्षा फार्म के लिए तिथि बढ़ाई गई लेकिन इसके बावजूद पिछले साल की अपेक्षा अभ्यर्थियों की संख्या बढ़ने के आसार नहीं दिख रहे हैं।

विज्ञापन
UP Board: More than five lakh students of class 10th and 12th decreased
UP Board Exam 2021-22 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) से लगातार अभ्यर्थियों का मोह कम हो रहा है। यह हम नहीं यूपी बोर्ड के आंकड़े खुद सच बयां कर रहे है। पिछले सत्र 2021 की अपेक्षा इस बार यूपी बोर्ड 2022 की परीक्षा में लगभग पौने पांच लाख कम अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

विज्ञापन


पिछले साल जहां लगभग 56 लाख अभ्यर्थी हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा के लिए पंजीकृत थे, वहीं इस बार अब तक 51,27,743 अभ्यर्थियों ने ही आवेदन किया है। इसके कारण यूपी बोर्ड तीन बार परीक्षा फार्म भरने की तिथि भी बढ़ा चुका है, लेकिन इसके बावजूद कम ही आसार हैं कि अभ्यर्थियों की संख्या पिछले साल के मुकाबले ज्यादा हो पाएगी। 

विज्ञापन

पिछले पांच साल में हाईस्कूल की परीक्षा में पंजीकृत हुए अभ्यर्थी 
यूपी बोर्ड की वर्ष 2018 की हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा के लिए 36,56,272 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। इसके बाद हर साल छात्रों की संख्या कम होती गई। वर्ष 2019 में 31,92,587, वर्ष 2020 में कुल 30,24,480 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। वर्ष 2021 कोरोना महामारी से प्रभावित रहा। इस कारण यूपी बोर्ड परीक्षा ही नहीं करा सका। इसमें पंजीकरण की संख्या घटकर 29,96,031 रह गई। इस वर्ष 2022 की परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए 27,70,772 छात्र-छात्राओं के पंजीकरण हुए हैैं, जो कि पिछले साल की तुलना में 2,25,309 कम हैैं।

पिछले 5 साल में इंटर की परीक्षा में अभ्यर्थियों की संख्या 
यही आलम इंटरमीडिट भी रहा। इंटर की परीक्षा में वर्ष 2018 में 29,82,996 विद्यार्थी पंजीकृत थे। वर्ष 201 में यह संख्या अप्रत्याशित रूप से करीब पौने चार लाख घटकर 26,03,169 पर आ गई। वर्ष 2020 में यह आंकड़ा 25,86,339 रहा। फिर कोरोना से प्रभावित वर्ष 2021 की परीक्षा के लिए छात्र-छात्राओं का पंजीकरण थोड़ा सुधरा और संख्या बढ़कर 26,10,247 हो गई। अब वर्ष 2022 की परीक्षा के लिए 23,56,971 छात्र-छात्राओं के पंजीकरण हुए हैैं, जो कि पिछले वर्ष की तुलना में 2,53,276 कम हैैं।

विज्ञापन

यूपी बोर्ड 2022 परीक्षा फार्म भरने की तिथि खत्म 
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 के लिए परीक्षा फार्म भरने की तिथि शनिवार देररात खत्म हो गई। यूपी बोर्ड की ओर से तीन बार परीक्षा फार्म के लिए तिथि बढ़ाई गई लेकिन इसके बावजूद पिछले साल की अपेक्षा अभ्यर्थियों की संख्या बढ़ने के आसार नहीं दिख रहे हैं। नौ नवंबर तक यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 के लिए हाईस्कूल में कुल 2770772 और इंटर में 2356971 यानी कुल 5127743 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। जबकि, सत्र 2021 में लगभग 56 लाख अभ्यर्थी बोर्ड परीक्षा फार्म भरे थे। 13 नवंबर को एक बार फिर माध्यमिक शिक्षा परिषद ने परीक्षा फार्म भरने की तिथि बढ़ाकर 20 नवंबर की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed