फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Board Intermediate practical examinations from February 1

Prayagraj News: यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की प्रायोगिक परीक्षाएं एक फरवरी से

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
UP Board Intermediate practical examinations from February 1
यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की प्रायोगिक परीक्षाएं अब एक फरवरी से होंगी। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से आयोजित जेईई मेन को ध्यान में रखते हुए बोर्ड ने कार्यक्रम संशोधित किया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की ओर से पूर्व में पहले चरण की प्रायोगिक परीक्षा 23 से 31 जनवरी व दूसरे की एक से आठ फरवरी के बीच घोषित की गई थी। लेकिन, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से 22 से 24 जनवरी तक जेई मेन का कार्यक्रम घोषित किया गया है।
विज्ञापन



इसे देखते हुए बोर्ड ने प्रायोगिक परीक्षा का कार्यक्रम संशोधित किया है। अब पहले चरण में अलीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद, कानपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी व गोरखपुर मंडल की प्रायोगिक परीक्षाएं एक से आठ फरवरी के बीच होंगी। पहले इन मंडलों में परीक्षाएं इन्हीं तारीखों के बीच दूसरे चरण में प्रस्तावित थीं। लेकिन, अब पहले चरण में होंगी। वहीं, दूसरे चरण में नौ से 16 फरवरी के बीच आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झांसी, चित्रकूट, अयोध्या, आजमगढ़, देवीपाटन व बस्ती मंडल के विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं होंगी। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed