फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Board: High School and Intermediate compartment-improvement exams on July 28; 42,078 candidates have applie

UP Board: हाईस्कूल, इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट-इंप्रूवमेंट परीक्षा 28 जुलाई को, 42078 परीक्षार्थियों ने किया आवेदन

Fri, 03 Jul 2026 07:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 03 Jul 2026 07:54 PM IST
सार

यूपी बोर्ड वर्ष 2026 की हाईस्कूल इम्प्रूवमेंट और कम्पार्टमेंट परीक्षाएं 28 जुलाई 2026 को होंगी। इसी दिन इंटरमीडिएट कम्पार्टमेंट परीक्षाएं भी आयोजित की जाएंगी।

विज्ञापन
UP Board: High School and Intermediate compartment-improvement exams on July 28; 42,078 candidates have applie
यूपी बोर्ड - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी बोर्ड वर्ष 2026 की हाईस्कूल इम्प्रूवमेंट और कम्पार्टमेंट परीक्षाएं 28 जुलाई 2026 को होंगी। इसी दिन इंटरमीडिएट कम्पार्टमेंट परीक्षाएं भी आयोजित की जाएंगी। इन परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले परीक्षार्थियों को सूचित किया गया है। परीक्षा के लिए 42078 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया हैं।

विज्ञापन


हाईस्कूल इम्प्रूवमेंट / कम्पार्टमेंट परीक्षाएं प्रातः पाली में 08:30 बजे से 11:45 बजे तक चलेंगी। इंटरमीडिएट कम्पार्टमेंट परीक्षाएं सायं पाली में 02:00 बजे से 05:15 बजे तक होंगी। ये सभी परीक्षाएं जनपद मुख्यालय पर जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर संपन्न होंगी। जिला विद्यालय निरीक्षक को परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों, केंद्र व्यवस्थापक, अध्यापकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के अलावा बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश पूरी तरह वर्जित रहेगा। केंद्र व्यवस्थापक यह सुनिश्चित करेंगे कि परीक्षा केंद्र के प्रवेश द्वार पर परीक्षार्थियों की अनावश्यक भीड़ जमा न हो। परीक्षा समाप्त होने के बाद भी ऐसी ही व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश हैं। परीक्षा कक्ष के भीतर मोबाइल, स्मार्ट वॉच और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

परीक्षा व्यवस्था और निगरानी

परीक्षा के दौरान सभी कक्षों में वाइस रिकॉर्डर युक्त सीसीटीवी कैमरे और राउटर पूरी तरह क्रियाशील रहेंगे। प्रश्नपत्रों के रख-रखाव की व्यवस्था मुख्य परीक्षा की तरह स्ट्रॉग रूम के डबल लॉक युक्त अलमारी में की जाएगी। प्रश्नपत्रों के पैकेट केंद्र व्यवस्थापक, वाह्य केंद्र व्यवस्थापक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट के समक्ष सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में ही खोले और वितरित किए जाएंगे।

प्रवेशपत्र और परीक्षार्थियों के लिए निर्देश

संबंधित प्रधानाचार्य परिषद की वेबसाइट से पंजीकृत परीक्षार्थियों के प्रवेशपत्र डाउनलोड करेंगे। इन प्रवेशपत्रों को प्रतिहस्ताक्षरित कर संबंधित परीक्षार्थियों को उपलब्ध कराया जाएगा। परीक्षार्थियों को निर्धारित तिथि पर परीक्षा प्रारंभ होने से 45 मिनट पूर्व परीक्षा केंद्र पर अवश्य पहुंचना होगा। इससे परीक्षार्थियों को सुनियोजित एवं नियंत्रित ढंग से परीक्षा कक्षों में बैठाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जा सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed