फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Board: Guruji, pass it, otherwise I will not get married

यूपी बोर्ड : गुरुजी, पास कर दीजिए, नहीं तो मेरी शादी नहीं होगी, कॉपियों में मिल रहे मार्मिक और दिलचस्प संदेश

Mon, 20 Mar 2023 06:03 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 20 Mar 2023 06:03 AM IST
सार

यूपी बोर्ड परीक्षा की काॅपियों के मूल्यांकन के साथ ही नई-नई दिलचस्प कहानियां भी सामने आने लगीं। पहले दिन मूल्यांकन केंद्रों पर परीक्षकों में भी कापियों को जांचने के लिए कुछ खास नहीं मिला।

विज्ञापन
UP Board: Guruji, pass it, otherwise I will not get married
Prayagraj News : यूपी बोर्ड मूल्यांकन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

यूपी बोर्ड परीक्षा की काॅपियों के मूल्यांकन के साथ ही नई-नई दिलचस्प कहानियां भी सामने आने लगीं। पहले दिन मूल्यांकन केंद्रों पर परीक्षकों में भी कापियों को जांचने के लिए कुछ खास नहीं मिला, लेकिन रविवार को मूल्यांकन केंद्र पर कापियों में कहानियां और गुरु जी के नाम के संदेश मिलने लगे। कोई शादी की दुहाई देकर पास करने की मिन्नत कर रहा है, तो कोई फेल होने पर पढ़ाई छोड़ने की बात कर रहा है।

विज्ञापन

 

शहर में यूपी बोर्ड परीक्षा की काॅपियों के मूल्यांकन के लिए दस केंद्र बनाए गए हैं। इनमें पांच केंद्र पर हाईस्कूल और पांच केंद्र पर इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन चल रहा है। ऐसे में एक केंद्र पर इंटरमीडिएट में सामान्य हिंदी की उत्तर पुस्तिका में एक संदेश मूल्यांकन के दौरान एक शिक्षक को लिखा मिला। काॅपी में लिखा गया था कि गुरु जी, इस बार पास कर दीजिए, पिछले साल फेल हो चुके हैं।

विज्ञापन

रविवार को 135806 उत्तरपुस्तिकाओं का हुआ मूल्यांकन

पास नहीं हुए तो शादी नहीं होगी। ऐसे में कई अन्य केंद्रों पर शिक्षकों को उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के दौरान संदेश मिलने लगे हैं। वहीं दूसरे दिन मूल्यांकन कार्य रफ्तार पकड़ना शुरू कर दिया है। जिले में रविवार को कुल 135806 काॅपियों का मूल्यांकन हुआ। इसमें हाईस्कूल में 82602 और इंटरमीडिएट में 53204 काॅपियां शामिल हैं।

मूल्यांकन केंद्र के हिसाब से देखे तो राजकीय इंटर कॉलेज में 4244, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज 23753, केसर विद्यापीठ इंटर कॉलेज 9620, एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज 11924, भारत स्काउट एंड गाइड इंटर कॉलेज 22300, कुलभाष्कर आश्रम इंटर कॉलेज 10761, अग्रसेन इंटर कॉलेज 9852, सीएवी इंटर कॉलेज 13747, केपी इंटर कॉलेज 10140 और क्रास्थवेट गर्ल्स इंटर कॉलेज में 8625 काॅपियों का अब तक मूल्यांकन हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed