{"_id":"6989abb941d24519df011897","slug":"up-board-four-youtube-channels-on-radar-for-spreading-rumours-of-paper-going-viral-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Board : पेपर वायरल होने की अफवाह फैलाने वाले चार यूट्यूब चैनल रडार पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Board : पेपर वायरल होने की अफवाह फैलाने वाले चार यूट्यूब चैनल रडार पर
Mon, 09 Feb 2026 03:11 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 09 Feb 2026 03:11 PM IST
सार
यूपी बोर्ड परीक्षा-2026 को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी फैलाने वाले चार यूट्यूब चैनल जांच के दायरे में हैं।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी बोर्ड परीक्षा-2026 को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी फैलाने वाले चार यूट्यूब चैनल जांच के दायरे में हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इन चैनलों पर हिंदी विषय का पेपर वायरल करने और भ्रामक शीर्षकों के साथ वीडियो अपलोड कर अफवाह फैलाने का आरोप लगाया है। इन चैनलों के लिंक अपर पुलिस महानिदेशक साइबर क्राइम लखनऊ को भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
परिषद के सचिव भगवती सिंह ने बताया कि 10वीं और 12वीं की 18 फरवरी से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षा को लेकर कुछ चैनलों द्वारा फर्जी सूचनाएं प्रसारित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा को देखते हुए अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम-2024 के तहत कार्रवाई की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन
इसके पहले भी सोशल मीडिया पर माध्यमिक शिक्षा परिषद के नाम से फर्जी अकाउंट बनाने की जानकारी दी जा चुकी हैं। मामले में अपर मुख्य सचिव, डीजीपी, एडीजी एसटीएफ, पुलिस कमिश्नर प्रयागराज, महानिदेशक स्कूल शिक्षा, जिलाधिकारी और प्रदेश के शिक्षा निदेशकों को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन