यूपी बोर्ड की परीक्षा 24 अप्रैल से होगी शुरू, शिक्षा मंत्री दिनेश शर्मा ने घोषित किया कार्यक्रम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड की परीक्षाओं 24 अप्रैल से शुरू होगी। शिक्षा मंत्री दिनेश शर्मा ने लखनऊ में बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम घोषित किया। यूपी बोर्ड हाईस्कूल बोर्ड 10 मई और इंटरमीडिएट बोर्ड की परीक्षा 12 मई तक चलेगी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की हाई स्कूल इंटरमीडिएट परीक्षा 2021 की समय सारणी घोषित कर दी गई है। अप्रैल से शुरू होगी हाई स्कूल इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा। यूपी बोर्ड हाई स्कूल की परीक्षा में 29 लाख 94312 और इंटरमीडिएट की परीक्षा में 26 लाख 5901 कुल 56 लाख 3813 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में भाग लेंगे।
शिक्षा मंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने लखनऊ में बताया की की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के संयुक्त रूप से एक साथ संयुक्त रूप से 24 अप्रैल 2021 से शुरू होगी। हाई स्कूल की परीक्षा 12 दिनों में संपन्न होकर 10 मई को खत्म होगी। इसी प्रकार इंटरमीडिएट की परीक्षा 15 दिनों में संपन्न 12 मई को संपन्न पिछले वर्ष भी 2020 में हाई स्कूल की परीक्षा 10 दिनों में और इंटर की परीक्षा 12 दिनों में कुशलतापूर्वक संपन्न हुई थी।
उप मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष-2021 की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की परीक्षाएं एक साथ दिनांक 24 अप्रैल, 2021 से प्रारम्भ होंगी। हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा 12 कार्य दिवसों में सम्पन्न होकर दिनांक 10 मई को समाप्त होगी। वहीं, इण्टरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा 15 दिवसों में सम्पन्न होकर दिनांक 12 मई 2021 को समाप्त होंगी।
इसके साथ ही उन्होंने बताया कि विगत वर्ष 2020 में भी हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा 12 कार्य दिवसों में तथा इण्टरमीडिएट की परीक्षा 15 कार्य दिवसों में सम्पन्न हुई थी।
उप मुख्यमंत्री ने यह भी जानकारी दी की वर्ष 2021 की हाईस्कूल परीक्षा में 16,74,022 बालक तथा 13,20,290 बालिकाएं कुल 29,94,312 परीक्षार्थी एवं इण्टरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में 14,73,771 बालक तथा 11,35,730 बालिकाएं कुल 26,09,501 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए हैं।