फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP board exam will start from April 24, Education Minister Dinesh Sharma announced program

यूपी बोर्ड की परीक्षा 24 अप्रैल से होगी शुरू, शिक्षा मंत्री दिनेश शर्मा ने घोषित किया कार्यक्रम

Wed, 10 Feb 2021 05:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 10 Feb 2021 05:41 PM IST
विज्ञापन
UP board exam will start from April 24, Education Minister Dinesh Sharma announced program
यूपी बोर्ड

यूपी बोर्ड की परीक्षाओं 24 अप्रैल से शुरू होगी। शिक्षा मंत्री दिनेश शर्मा ने लखनऊ में बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम घोषित किया। यूपी बोर्ड हाईस्कूल बोर्ड 10 मई और इंटरमीडिएट बोर्ड की परीक्षा 12 मई तक चलेगी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की हाई स्कूल इंटरमीडिएट परीक्षा 2021 की समय सारणी घोषित कर दी गई है। अप्रैल से शुरू होगी हाई स्कूल इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा। यूपी बोर्ड हाई स्कूल की परीक्षा में 29 लाख 94312 और इंटरमीडिएट की परीक्षा में 26 लाख 5901 कुल 56 लाख 3813 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में भाग लेंगे।

विज्ञापन


शिक्षा मंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने लखनऊ में बताया की की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के संयुक्त रूप से एक साथ संयुक्त रूप से 24 अप्रैल 2021 से शुरू होगी। हाई स्कूल की परीक्षा 12 दिनों में संपन्न होकर 10 मई को खत्म होगी। इसी प्रकार इंटरमीडिएट की परीक्षा 15 दिनों में संपन्न 12 मई को संपन्न पिछले वर्ष भी 2020 में हाई स्कूल की परीक्षा 10 दिनों में और इंटर की परीक्षा 12 दिनों में कुशलतापूर्वक संपन्न हुई थी।

विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष-2021 की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की परीक्षाएं एक साथ दिनांक 24 अप्रैल, 2021 से प्रारम्भ होंगी। हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा 12 कार्य दिवसों में सम्पन्न होकर दिनांक 10 मई को समाप्त होगी। वहीं, इण्टरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा 15 दिवसों में सम्पन्न होकर दिनांक 12 मई 2021 को समाप्त होंगी। 

इसके साथ ही उन्होंने  बताया कि विगत वर्ष 2020 में भी हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा 12 कार्य दिवसों में तथा इण्टरमीडिएट की परीक्षा 15 कार्य दिवसों में सम्पन्न हुई थी।

उप मुख्यमंत्री ने यह भी जानकारी दी की वर्ष 2021 की हाईस्कूल परीक्षा में 16,74,022 बालक तथा 13,20,290 बालिकाएं कुल 29,94,312 परीक्षार्थी एवं इण्टरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में 14,73,771 बालक तथा 11,35,730 बालिकाएं कुल 26,09,501 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed