फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Board Exam: More than 5 lakh students left the examination

यूपी बोर्ड: 5 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों ने छोड़ी परीक्षा, 2 केंद्र व्यवस्थापकों के खिलाफ एफआईआर

Sun, 17 Feb 2019 07:26 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: देव कश्यप Updated Sun, 17 Feb 2019 07:26 PM IST
विज्ञापन
UP Board Exam: More than 5 lakh students left the examination
up board exam - फोटो : amar ujala

यूपी बोर्ड की ओर से शनिवार को पहली पाली में प्रदेश के 8350 केंद्रों पर 2330343 परीक्षार्थी हाईस्कूल की गणित, प्रारंभिक गणित एवं इंटरमीडिएट की वाणिज्य वर्ग एवं कृषि वर्ग की परीक्षा में शामिल हुए। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की पाली, अरबी की परीक्षा के लिए 322 परीक्षार्थियों केलिए 104 परीक्षा केंद्र बनाए गए। पाली, अरबी के 322 परीक्षार्थियों में से 125 ने परीक्षा छोड़ दी। हाईस्कूल के पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 8180 ने परीक्षा छोड़ दी।

विज्ञापन


इस प्रकार सातवें दिन तक कुल 556553 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। गणित की परीक्षा में प्रदेश में कुल 41 विद्यार्थियों को नकल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में 31 नकलची पकड़े गए। अब तक प्रदेश में कुल 231 नकलची पकड़े जा चुके हैं। प्रदेश में चार परीक्षार्थियों के खिलाफ एफआईआर के साथ दो केंद्र व्यवस्थापकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई। इसमें एक प्रयागराज और एक बलिया का है।

विज्ञापन

अमर मुख्य सचिव ने जिले में बोर्ड परीक्षा देखी

UP Board Exam: More than 5 lakh students left the examination
परीक्षा देते परीक्षार्थी - फोटो : अमर उजाला

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल-इंटरमीडिएट परीक्षा के सातवें दिन प्रदेश अपर मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के कई केंद्रों का निरीक्षण किया। यूपी बोर्ड क्षेत्रीय कार्यालय के अपर सचिव शिव प्रकाश द्विवेदी ने बताया कि अपर मुख्य सचिव ने नैनी क्षेत्र के माधव ज्ञान केंद्र इंटर कॉलेज नैनी, रणजीत पंडित इंटर कॉलेज नैनी, सरस्वती बाल विद्या मंदिर चक दाउदनगर नैनी, बाल विकास विद्या मंदिर चकराना तिवारी, नैनी केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अपर मुख्य सचिव ने माधव ज्ञान केंद्र में लगे सीसीटीवी को देखकर उस पर संतुष्टि व्यक्त की। इस मौके पर जिला विद्यालय निरीक्षक आरएन विश्वकर्मा सहित जिले के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

डीआईओएस ने बताया कि निरीक्षण के दौरान एक केंद्र पर परीक्षा कक्ष में एक ही सीसीटवी मिलने पर उसके बारे में केंद्र व्यवस्थापक से पूछताछ की, जांच के बाद पता चला कि एक ही कैमरे से पूरे कमरे को देखा जा सकता है। अपर सचिव शिव प्रकाश द्विवेदी ने करछना के बृजमंगल सिंह इंटर कॉलेज रामपुर और मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज की जांच की। वहां परीक्षा में किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं मिली।


 

क्षेत्र के स्कूलों में नहीं आ रहे सचल दस्ते

UP Board Exam: More than 5 lakh students left the examination
यूपी बोर्ड परीक्षा
शकुंतला देवी इंटर कालेज देवरी कुल पांच विद्यालयों का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इस परीक्षा केंद्र पर मोतीलाल नेहरू इंटर कालेज, कौंधियारा, अनंता देवी इंटर कालेज कौंधियारा, सरदार बल्लभ भाई पटेल इंटर कालेज अकोढ़ा, पंडित परमेश्वरदीन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेनीपुर व कैथी विद्यालयों की परीक्षा हो रही है। इस विद्यालय में 360 छात्रों की परीक्षा थी, जिसमें 26 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। कौंधियारा क्षेत्र के अन्य परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शुरू होने के सात दिन बाद तक कोई सचल दस्ता अथवा अधिकारी जांच करने नहीं आया, इस कारण से प्रदेश सरकार के नियमों का खुलेआम उलंघन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed