फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Board Exam 2023: Today is the last day of Inter examinations of UP Board, high school paper end on Friday

UP Board Exam 2023: यूपी बोर्ड की इंटर परीक्षाओं का आज अंतिम दिन, शुक्रवार को खत्म हो गया हाईस्कूल का पेपर

Sat, 04 Mar 2023 01:34 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 04 Mar 2023 01:34 AM IST
सार

शनिवार को यूपी बोर्ड की परीक्षाओं का अंतिम दिन होगा। इंटर रसायनशास्त्र एवं समाजशास्त्र के प्रश्नपत्र के साथ ही वर्ष 2023 की परीक्षाएं समाप्त हो जाएंगी। कुल 21 लाख से अधिक परीक्षार्थी इन विषयों में पंजीकृत हैं।

विज्ञापन
UP Board Exam 2023: Today is the last day of Inter examinations of UP Board, high school paper end on Friday
UP Board Exam 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

शनिवार को यूपी बोर्ड की परीक्षाओं का अंतिम दिन है। इंटर रसायनशास्त्र एवं समाजशास्त्र के प्रश्नपत्र के साथ ही वर्ष 2023 की परीक्षाएं समाप्त हो जाएंगी। कुल 21 लाख से अधिक परीक्षार्थी इन विषयों में पंजीकृत हैं। आठ हजार से अधिक सेंटरों पर परीक्षा आयोजित होगी। वहीं शुक्रवार को यूपी बोर्ड के हाईस्कूल की परीक्षा समाप्त हो गई। सामाजिक विज्ञान के पेपर के साथ हाईस्कूल परीक्षा का समापन हुआ है।

विज्ञापन


यूपी बोर्ड में शुक्रवार को सामाजिक विज्ञान की परीक्षा में भी दो फर्जी परीक्षार्थी पकड़े गए हैं। इनके खिलाफ एफआईआर करा दी गई है। शुक्रवार को हाईस्कूल की परीक्षाएं शांतिपूर्ण तरीके संपन्न हुई। प्रथम पाली में सामाजिक विज्ञान की परीक्षा थी। दूसरी पाली में इंटर व्यावसायिक विषय का प्रश्नपत्र था। हाईस्कूल में दो छद्म (प्रॉक्सी) परीक्षार्थी पकड़े गए। इनमें एक बलिया एवं दूसरा प्रतापगढ़ का है। इनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। शनिवार को प्रथम पाली में इंटर व्यावसायिक पंचम वर्ग एवं दूसरी पाली में रसायन शास्त्र एवं समाजशास्त्र की परीक्षा होनी है। प्रथम पाली मेेंं 1120 सेंटरों पर 39,763 एवं दूसरी पाली में 8656 सेंटरों पर 21,16,095 परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचेंगे।
विज्ञापन


हाईस्कूल में 2,08,953 ने नहीं दी किसी भी विषय की परीक्षा

इस बार भी यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा के लिए 31 लाख से अधिक परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें 2,08,953 परीक्षार्थी ऐसे रहे, जिन्होंने किसी भी विषय की परीक्षा नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा शुक्रवार को शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त हो गई। शनिवार को इंटर की परीक्षाएं खत्म हो जाएंगी। - दिव्यकांत शुक्ला, सचिव यूपी बोर्ड

सीबीएसई और सीआईएससीई से पहले यूपी बोर्ड का परिणाम देने का दावा

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं भले ही सीबीएसई और सीआईएससीई के बाद शुरू हुईं हों, लेकिन बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी करने में यूपी बोर्ड अव्वल रहेगा। यह दावा बोर्ड के अधिकारी कर रहे हैं। वर्ष 2023 की सीआईएससीई की परीक्षाएं 13 फरवरी और सीबीएसई की परीक्षा 15 फरवरी से शुरू हुईं थीं। वहीं यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरू हुईं। इसके बाद भी यूपी बोर्ड की परीक्षाएं चार मार्च तक समाप्त हो रही हैं।

यूपी बोर्ड की तरफ से होली के बाद उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारी है। इसकी शुरुआत 18 मार्च से होगी। मूल्यांकन कार्य के लिए बोर्ड की तरफ से काॅपियों के मूल्यांकन के लिए 15 दिन का समय निर्धारित किया गया है। इसके बाद परिणाम को तैयार करने की कवायद शुरू हो जाएगी। ऐसे में उम्मीद है कि यूपी बोर्ड की तरफ से मई के पहले सप्ताह में बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम जारी किया जा सकता है। सीबीएसई की बोर्ड की परीक्षाएं पांच अप्रैल तक संचालित होगी। सीआईएससीई की बोर्ड की परीक्षाओं का संचालन 27 मार्च तक होंगे। बोर्ड के अधिकारियों का दावा है कि परीक्षा शुरू करने में यूपी बोर्ड भले ही पीछे रहा, लेकिन मूल्यांकन और परिणाम जारी करने में अव्वल रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed