फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Board Exam 2023 Geo-location update of centers, now physical verification

यूपी बोर्ड परीक्षा 2023: केंद्रों का जियो लोकेशन अपडेट, अब भौतिक सत्यापन

Sat, 29 Oct 2022 07:33 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 29 Oct 2022 07:33 PM IST
सार

परीक्षा के लिए केंद्र बनाए जाने की गाइड लाइन जारी होने के साथ ही सभी जिलों के डीआईओएस को 28 अक्तूबर तक केंद्रों का जियो लोकेशन बोर्ड की वेबसाइट पर अपडेट करने का समय दिया गया था। लगभग सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों की ओर से जियो लोकेशन निर्धारित तिथि तक अपडेट कर दिया गया है।

विज्ञापन
UP Board Exam 2023 Geo-location update of centers, now physical verification
उत्तर प्रदेश बोर्ड : यूपी बोर्ड - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए तैयारियां शुरु हैं। केंद्र निर्धारण की गाइड लाइन जारी होने के बाद निर्धारित तिथि 28 अक्तूबर तक परीक्षा केंद्रों का जियो लोकेशन बोर्ड की वेबसाइट पर अपडेट हो गया है। अब जिलाधिकारी की समिति इन स्कूलों में सुविधाओं का भौतिक सत्यापन करेगी।

विज्ञापन



परीक्षा के लिए केंद्र बनाए जाने की गाइड लाइन जारी होने के साथ ही सभी जिलों के डीआईओएस को 28 अक्तूबर तक केंद्रों का जियो लोकेशन बोर्ड की वेबसाइट पर अपडेट करने का समय दिया गया था। लगभग सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों की ओर से जियो लोकेशन निर्धारित तिथि तक अपडेट कर दिया गया है। जिले में इसके लिए डीआईओएस की ओर से 32 शिक्षकों को जिम्मेदारी दी गई थी। 
विज्ञापन



माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से सात जनवरी तक केंद्र निर्धारण का काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। यूपी बोर्ड के सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने बताया कि निर्धारित तिथि तक प्रदेश के सभी केंद्रों का जियो लोकेशन परिषद की वेबसाइट पर अपडेट कर दिया गया है। अब जिलाधिकारी की समिति 18 नवंबर तक केंद्र पर  उपलब्ध सुविधाओं का भौतिक सत्यापन करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed