यूपी बोर्ड: 58.06 लाख परीक्षार्थी, 8354 केंद्रों पर कल देंगे परीक्षा, पढ़ें बोर्ड का नया फरमान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा आज से शुरू हो गई हैं। बोर्ड परीक्षा नकल विहीन कराने के लिए शासन की ओर से जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के साथ एसटीएफ को परीक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल में 3195603 एवं इंटरमीडिएट में 2611319 कुल 5806922 परीक्षार्थी 8354 केंद्रों पर परीक्षा में शामिल होंगे।
बोर्ड की ओर से पहली बार नकल रोकने केलिए परीक्षार्थियों को अब उत्तर पुस्तिका के हर पृष्ठ पर रोलनंबर और कॉपी के प्रथम पृष्ठ पर दर्ज कॉपी कोड को लिखना होगा। यूपी बोर्ड सचिव नीना श्रीवास्तव ने बताया कि बोर्ड की ओर से पहली बार परीक्षा में सभी 75 जिले में कोडिंग वाली कॉपी प्रयोग में लाई जा रही है। अब कॉपी के हर पृष्ठ पर रोलनंबर और कॉपी की कोडिंग लिखे जाने के आदेश के बाद कॉपी बदले जाने की घटना पर रोक लगेगी।
यूपी बोर्ड की सचिव नीना श्रीवास्तव ने बताया कि बोर्ड के पास लगातार आती है कि उनकी कॉपी बदल दी गई है। इस प्रकार की शिकायतों को दूर करने और नकल रोकने के लिए शासन के निर्देश पर बोर्ड ने पहली बार कॉपी के हर पेज पर रोलनंबर और कॉपी की कोडिंग लिखना अनिवार्य कर दिया है। बोर्ड सचिव की ओर से इस प्रकार के आदेश सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों के साथ केंद्र व्यवस्थापकों को भेजा गया है। सचिव नीना श्रीवास्तव का कहना है कि कॉपी के हर पृष्ठ पर जब परीक्षार्थी अपने से रोलनंबर और कॉपी कोड लिखेगा तो भविष्य में कॉपी बदले जाने की शिकायत पर बोर्ड उसकी हैंड राइटिंग का मिलान कर सकेगा। इससे मेधावी छात्रों की कॉपी बदलकर दूसरे का रोलनंबर लिखकर फर्जीवाड़ा करना मुश्किल होगा।
बोर्ड सचिव ने बताया कि परीक्षा में नकल रोकने केलिए प्रदेश भर में कुल 1314 संवेदनशील एवं 448 अति संवेदनशील परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा सकुशल पूरी कराने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ सचल दस्ते भी नियुक्त किए गए हैं। सचिव ने बताया कि परीक्षा में प्रदेश भर में 2.50 लाख कक्ष निरीक्षक लगाए गए हैं। सचिव ने बताया कि परीक्षा फरवरी माह में शुरू होने से बोर्ड ने परीक्षा का समय पहली पाली में आठ से 11.15 बजे के बीच कर दिया है।
इंटरमीडिएट में पहली बार 39 विषयों एक प्रश्नपत्र
यूपी बोर्ड सचिव ने बताया कि एनसीईआरटी का पाठ्यक्रम अपनाए जाने के बाद इंटरमीडिएट में 39 विषयों में एकल प्रश्नपत्र की परीक्षा हो रही है। उन्होंने बताया कि हाईस्कूल परीक्षा 14 कार्य दिवस एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा 16 कार्य दिवस में पूरी होगी।
आज दोनों पालियों में कुल 2.62 लाख परीक्षार्थी
यूपी बोर्ड की ओर से पहले दिन पहली पाली में हाईस्कूल की संगीत गायन एवं इंटरमीडिएट की काष्ठ शिल्प, ग्रंथ शिल्प एवं सिलाई की परीक्षा होगी जबकि दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की मनोविज्ञान, शिक्षा शास्त्र एवं तर्कशास्त्र की परीक्षा होगी। पहली पाली में प्रदेश भर में कुल 17 हजार एवं दूसरी पाली में कुल 2.45 लाख परीक्षार्थी अर्थात कुल मिलाकर 2.62 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे। दूसरे दिन आठ फरवरी को पहली पाली में 41 हजार एवं दूसरी पाली में 2.45 लाख परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
बोर्ड की सबसे बड़ी परीक्षा 12 फरवरी को
यूपी बोर्ड परीक्षा एक नजर
कुल विद्यालय- 26515
कुल परीक्षा केंद्र- 8354
कुल परीक्षार्थी हाईस्कूल-3195603
कुल परीक्षार्थी इंटरमीडिएट-2611319
कुल परीक्षाथी - - 5806922
संवेदनशील- 1314
अति संवेदनशील- 448
प्रयागराज बोर्ड परीक्षा एक नजर में
कुल परीक्षार्थी हाईस्कूल-116121
कुल परीक्षार्थी इंटरमीडिएट-108427
कुल परीक्षार्थी-224548
कुल परीक्षा केन्द्र-313
सचल दल- नौ दल
संवेदनशील- 61
अति संवेदनशील-24