{"_id":"69cfc5e1e892ad6044096582","slug":"up-board-evaluation-of-70-000-answer-sheets-could-not-be-completed-in-15-districts-including-prayagraj-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Board : प्रयागराज सहित 15 जिलों में 70 हजार कापियों का पूर्ण नहीं हो सका मूल्यांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Board : प्रयागराज सहित 15 जिलों में 70 हजार कापियों का पूर्ण नहीं हो सका मूल्यांकन
Fri, 03 Apr 2026 07:21 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 03 Apr 2026 07:21 PM IST
सार
माध्यमिक शिक्षा परिषद हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा की कापियों के मूल्यांकन का कार्य प्रयागराज सहित 15 जिलों में पूर्ण नहीं हो सका है। इन जिलों में तकरीबन 70 हजार कापियों का मूल्यांकन होना अवशेष है।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
माध्यमिक शिक्षा परिषद हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा की कापियों के मूल्यांकन का कार्य प्रयागराज सहित 15 जिलों में पूर्ण नहीं हो सका है। इन जिलों में तकरीबन 70 हजार कापियों का मूल्यांकन होना अवशेष है। इसमें कुछ ऐसी भी कापियां शामिल हैं, जिनके परीक्षक किसी भी जिले में नहीं मिल सके है। यह कापियां ट्रेड विषयों से जुड़ी हैं। ऐसी कापियों की संख्या बहुत ही कम है।
विज्ञापन
प्रदेश के 254 मूल्यांकन केंद्रों पर कापियों की मूल्यांकन का कार्य करीब- करीब पूर्ण हो चुका हैं। परिषद ने दावा किया था कि चार अप्रैल तक मूल्यांकन का कार्य पूर्ण करा लिया जाएगा। लेकिन अभी प्रयागराज, आगरा, गारेखपुर, कुशीनगर सहित 15 जिलों में मूल्यांकन का कार्य पूर्ण होना अवशेष है। बाकी जिलों में कापियां मूल्यांकित हो चुकी है। मूल्यांकन कार्य 18 मार्च से शुरू हुआ था।
विज्ञापन
इसके लिए प्रदेश में एक लाख 52 हजार के करीब अध्यापक एवं अन्य जिम्मेदार लगाएं गए थे। सचिव भगवती सिंह ने बताया कि 15 जिलों में करीब 70 हजार कापियों का मूल्यांकन होना शेष है। चार अप्रैल तक मूल्यांकन कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि ऐसे विषय की कापियां जिनके परीक्षक जिलों में नहीं मिल सके है। इसकी जांच के लिए बोर्ड कार्यालय में परीक्षक को बुलाकर कापियों की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन