फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Board Date Sheet 2026 UP Board high school and intermediate exams from February 18

UP Board Date Sheet 2026: परीक्षाओं के बीच होली... लगातार इतने दिन कोई पेपर नहीं; यूपी बोर्ड की पूरी डेट शीट

Thu, 06 Nov 2025 07:52 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 06 Nov 2025 07:52 AM IST
सार

UPMSP UP Board Date Sheet 2026: यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की परीक्षाएं एक साथ 18 फरवरी 2026 से 12 मार्च 2026 तक होंगी। नीचे देखें 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा की पूरी डेटशीट।

विज्ञापन
UP Board Date Sheet 2026 UP Board high school and intermediate exams from February 18
UP Board Date Sheet 2026 OUT - फोटो : Adobe Stock (अमर उजाला ग्राफिक्स)

विस्तार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च तक चलेंगी। परीक्षार्थियों के लिए राहत की बात है कि प्रमुख विषयों की परीक्षाएं लगातार नहीं हैं। 
विज्ञापन


इंटरमीडिएट विज्ञान वर्ग की परीक्षा में भी दो विषयों के बीच एक या अधिक दिन का अंतराल है। ऐसे में विद्यार्थियों को तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। परिषद ने परीक्षाओं का विस्तृत कार्यक्रम बुधवार को घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


पिछले वर्ष भी 24 फरवरी से परीक्षाएं शुरू होकर 12 मार्च तक चली थीं। इस तरह से 2026 में पिछले वर्ष की तुलना में छह दिन पहले यानि, 18 फरवरी से परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी लेकिन संपन्न 12 मार्च को ही होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले वर्ष होली से पहले परीक्षाएं खत्म हो गई थीं लेकिन इस बार चार मार्च को होली पड़ रही है। इससे एक से छह मार्च के बीच कोई पेपर नहीं रखा गया है। इससे इस वर्ष परीक्षाएं पिछले साल की तुलना में छह दिन अधिक चलेंगी।

परिषद के अफसरों के अनुसार तीन साल पहले सात फरवरी से परीक्षाएं शुरू हुई थीं और 2026 में 18 से शुरू होंगी। परीक्षाएं दो पालियों में सुबह 8:30 से 11:45 एवं दिन में दो से 5:15 बजे के बीच होंगी।

प्रमुख विषयों के बीच है अंतराल
इस बार प्रमुख विषयों की परीक्षाओं के बीच परीक्षार्थियों को तैयारी के लिए पर्याप्त अंतराल भी मिला है। हाईस्कूल की बात करें तो 18 फरवरी को परीक्षा की शुरुआत हिंदी एवं प्रारंभिक हिंदी से होगी। इसके बाद अंग्रेजी की परीक्षा 23 फरवरी को होगी। विज्ञान की परीक्षा 25 व इसके बाद गणित की 27 फरवरी को होगी। 
 

इंटरमीडिएट की परीक्षा भी 18 फरवरी को हिंदी से शुरू होगी। इसके बाद अंग्रेजी की परीक्षा 20 फरवरी को होगी। जीव विज्ञान एवं गणित की परीक्षा 23 फरवरी को होगी। वहीं, रसायन विज्ञान की 25 व भौतिकी की 27 फरवरी को परीक्षा होगी। इस तरह से प्रमुख विषयों की परीक्षाएं लगातार नहीं रखी गई हैं।
 

होली से पहले संपन्न हो जाएंगी प्रमुख परीक्षाएं
2026 में होली चार मार्च को है। इस तरह से यूपी बोर्ड की परीक्षाओं के बीच में होली का त्योहार पड़ेगा। हालांकि, प्रमुख विषयों की परीक्षाएं इससे पहले समाप्त हो जाएंगी। हाईस्कूल की होली के बाद सात मार्च को वाणिज्य की परीक्षा है। इसके बाद उर्दू, चित्रकला, रंजन कला, संगीत गायन, पालि, अरबी, फारसी, कृषि जैसे विषयों की परीक्षाएं हैं, जिसमें विद्यार्थियों की संख्या कम होगी। 

UP Board Date Sheet 2026 UP Board high school and intermediate exams from February 18
यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 - फोटो : अमर उजाला
इंटरमीडिएट में भी होली के बाद वाणिज्य वर्ग के विद्यार्थियों परीक्षाएं होंगी। व्यावसायिक पाठ्यक्रम के विषयों का भी अंतिम पेपर भी सात मार्च को होगा। सात को ही मानवविज्ञान की परीक्षा होगी। मनोविज्ञान, शिक्षाशास्त्र, तर्कशास्त्र की परक्षाएं नौ मार्च को होंगी। 10 मार्च को गृहविज्ञान एवं 12 मार्च को कंप्यूटर की परीक्षा होगी। इनके अलावा चित्रकला, चित्रकला प्राविधिक, रंजन कला, मानवविज्ञान, भाषा, कृषि गणित, कृषि रसायन, प्रारंभिक सांख्यिकी आदि विषयों की परीक्षाएं होंगी।

हाईस्कूल
कुल परीक्षार्थी -2750945
बालक - 1438682
बालिका - 1312263

इंटरमीडिएट
कुल परीक्षार्थी - 2479352
बालक - 1303012
बालिकाएं - 1176340
 

वर्ष 2026 का हाईस्कूल परीक्षा कार्यक्रम

तारीख सुबह 8:30-11:45 (सिद्धांत) दोपहर 2:00-5:15 (प्रायोगिक/अन्य)
18 फरवरी 2026 हिंदी प्रारंभिक हिंदी
19 फरवरी 2026 कंप्यूटर सिलाई
20 फरवरी 2026 सामाजिक विज्ञान -
21 फरवरी 2026 गृहविज्ञान (बालिकाओं/बालकों के लिए) -
23 फरवरी 2026 अंग्रेजी इलेक्ट्रीशियन, हेल्थकेयर, ऑटोमोबाइल, सोलर रिपेयर, प्लंबर, सुरक्षा (IT), मोबाइल रिपेयर, आदि
24 फरवरी 2026 एनसीसी मानवविज्ञान
25 फरवरी 2026 विज्ञान -
26 फरवरी 2026 गुजराती, पंजाबी, बंगला, मराठी, आदि (भाषाएं) -
27 फरवरी 2026 गणित -
28 फरवरी 2026 संस्कृत संगीत वादन
07 मार्च 2026 वाणिज्य -
09 मार्च 2026 उर्दू -
10 मार्च 2026 चित्रकला, रंजनकला -
11 मार्च 2026 संगीत गायन पालि, अरबी, फारसी
12 मार्च 2026 कृषि -

वर्ष 2026 का इंटरमीडिएट परीक्षा कार्यक्रम


तारीख सुबह 8:30-11:45 (सिद्धांत) दोपहर 2:00-5:15 (प्रायोगिक/अन्य)
18 फरवरी 2026 सामान्य हिंदी हिंदी
19 फरवरी 2026 काष्ठशिल्प, ग्रन्थशिल्प, सिलाई शिल्प, फल एवं खाद्य संरक्षण, पाकशास्त्र (कुकरी), परिधान रचना एवं सज्जा, धुलाई तथा रंगाई, बेकिंग तथा कन्फेक्शनरी, टेक्सटाइलडिजाइन,
बुनाई तकनीक, नर्सरी शिक्षण का प्रशिक्षण एवं शिशु प्रबंधक, पुस्तकालय विज्ञान, बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्मिक मेडिकल लेबोरेटरी तकनीक सहित, रंगीन फोटोग्राफी, रेडियो एवं रंगीन टेलीविजन, आटोमोबाइल्स, मधुमक्खी पालन, डेरी प्रौद्योगिकी, रेशम कीट पालन, बीजोत्पादन प्रौद्योगिकी, फसल सुरक्षा सेवा, पौधशाला, भूमि संरक्षण, एकाउंटेंसी एवं अंकेक्षण, बैंकिंग, आशुलिपि एवं टंकण, विपणन तथा विक्रय कला, सचिवीय पद्धति, बीमा,
सहकारिता, टंकण हिंदी एवं अंग्रेजी, मुद्रण, कुलाल विज्ञान, कृत्रिम अंग एवं अवयव तकनीक, इम्ब्राइडरी, हैंड ब्लॉक प्रिंटिंग एंड वेजिटेबल ड्राइंग, धातुशिल्प (मेटल क्राफ्ट), कंप्यूटर तकनीक एवं मेंटेनेंस (डाटा एंट्री प्रोसेस) घरेलू विद्युत उपकरणों की मरम्मत एवं रख-रखाव, खुदरा व्यापार, सुरक्षा, मोबाइल रिपेयरिंग, पर्यटन एवं आतिथ्य, आईटी/आईटीईएस, हेल्थ केयर (स्वास्थ्य देखभाल) प्रथम प्रश्नपत्र (केवल व्यावसायिक शिक्षा वर्ग आई के लिए)
नागरिक शास्त्र
20 फरवरी 2026 संस्कृत, कृषि शस्य विज्ञान (एग्रोनामी) प्रथम प्रश्नपत्र- (कृषि भाग-1 के लिए), कृषि शस्य विज्ञान (एग्रोनामी)-षष्टम प्रश्नपत्र- (कृषि भाग-2 के लिए) अंग्रेजी
21 फरवरी 2026 फल एवं खाद्य संरक्षण, पाकशास्त्र (कुकरी), परिधानरचना एवं सज्जा, धुलाई तथा रंगाई, बेकिंग तथा कन्फेक्शनरी, टेक्सटाइल डिजाइन, बुनाई तकनीक, नर्सरी शिक्षण का प्रशिक्षण एवं शिशु प्रबंध, पुस्तकालय विज्ञान, बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्मिक मेडिकल लेबोरेटरी तकनीक सहित, रंगीन फोटोग्राफी, रेडियो एवं रंगीनटेलीविजन, आटोमोबाइल्स, मधुमक्खी पालन, डेरी प्रौद्योगिकी, रेशम कीटपालन, बीजोत्पादन प्रौद्योगिकी, फसल सुरक्षा सेवा, पौधशाला, भूमि संरक्षण, एकाउंटेंसी एवं अंकेक्षण, बैंकिंग, आशुलिपि एवं टंकण, विपणन तथा विक्रय कला, सचिवीय पद्धति, बीमा, सहकारिता, टंकण हिंदी एवं अंग्रेजी, मुद्रण, कुलाल विज्ञान, कृत्रिम अंग एवं अवयव तकनीक, इम्ब्राइडरी, हैंड ब्लॉक प्रिंटिंग एंड वेजिटेबल ड्राइंग, धातुशिल्प (मेटल क्राफ्ट), कंप्यूटर तकनीक एवं मेंटेनेंस (डाटा एंट्री प्रोसेस) घरेलू विद्युत उपकरणों की मरम्मत एवं रख-रखाव, खुदरा व्यापार, सुरक्षा, मोबाइल रिपेयरिंग,
पर्यटन एवं आतिथ्य, आईटी/आईटीईएस, हेल्थकेयर (स्वास्थ्य देखभाल)-द्वितीय प्रश्नपत्र (केवल व्यावसायिक शिक्षा वर्ग आई के लिए)
इतिहास
23 फरवरी 2026 फल एवं खाद्य संरक्षण, पाकशास्त्र (कुकरी), परिधान रचना एवं सज्जा, धुलाई तथा रंगाई, बेकिंग तथा कन्फेक्शनरी, टेक्सटाइल डिजाइन, बुनाई तकनीक, नर्सरी शिक्षण का प्रशिक्षण एवं शिशु प्रबंध, पुस्तकालय विज्ञान, बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्मिक मेडिकल लेबोरेटरी तकनीक सहित, रंगीन फोटोग्राफी, रेडियो एवं रंगीन टेलीविजन, आटोमोबाइल्स, मधुमक्खी पालन, डेरी प्रौद्योगिकी, रेशम कीट पालन, बीजोत्पादन प्रौद्योगिकी, फसल सुरक्षा सेवा, पौधशाला, भूमि संरक्षण, एकाउंटेंसी एवं अंकेक्षण, बैंकिंग, आशुलिपि एवं टंकण, विपणन तथा विक्रय कला, सचिवीय पद्धति, बीमा, सहकारिता, टंकण हिंदी एवं अंग्रेजी, मुद्रण, कुलाल विज्ञान, कृत्रिम अंग एवं अवयव तकनीक, इम्ब्राइडरी, हैंड ब्लॉक प्रिंटिंग एंड वेजिटेबल ड्राइंग, धातुशिल्प (मेटल क्राफ्ट), कंप्यूटर तकनीक एवं मेंटेनेंस (डाटा एंट्री प्रोसेस) घरेलू विद्युत उपकरणों की मरम्मत एवं रख-रखाव, खुदरा व्यापार, सुरक्षा, मोबाइल रिपेयरिंग, पर्यटन एवं आतिथ्य, आईटी/आईटीईएस, हेल्थकेयर (स्वास्थ्य देखभाल)-तृतीय प्रश्नपत्र (केवल व्यावसायिक शिक्षा वर्ग आई के लिए) जीव विज्ञान, गणित
24 फरवरी 2026 शस्य विज्ञान (व्यावसायिक), कृषि वनस्पति विज्ञान-द्वितीय प्रश्न पत्र
(कृषि भाग-1 के लिए), कृषि अर्थशास्त्र-सप्तम् प्रश्नपत्र (कृषि भाग-2 के लिए)
अर्थशास्त्र
25 फरवरी 2026 संगीत गायन, संगीत वादन, नृत्यकला रसायन विज्ञान, समाज शास्त्र
26 फरवरी 2026 कृषि भौतिकी एवं जलवायु विज्ञान-तृतीय प्रश्न पत्र (कृषि भाग-1 के लिए), कृषि जंतु विज्ञान-अष्ठम् प्रश्न पत्र (कृषि भाग-2 के लिए) भूगोल
27 फरवरी 2026 फल एवं खाद्य संरक्षण, पाकशास्त्र (कुकरी), परिधान रचना एवं सज्जा, धुलाई तथा रंगाई, बेकिंग तथा कन्फेक्शनरी, टेक्सटाइल डिजाइन, बुनाई तकनीक, नर्सरी शिक्षण का प्रशिक्षण एवं शिशु प्रबंध, पुस्तकालय विज्ञान, बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्मिक मेडिकल लेबोरेटरी तकनीक सहित, रंगीन फोटोग्राफी, रेडियो एवं रंगीन टेलीविजन, आटोमोबाइल्स, मधुमक्खी पालन, डेरी प्रौद्योगिकी, रेशम कीट पालन, बीजोत्पादन प्रौद्योगिकी, फसल सुरक्षा सेवा, पौधशाला, भूमि संरक्षण, एकाउंटेंसी एवं अंकेक्षण, बैंकिंग, आशुलिपि एवं टंकण, विपणन तथा विक्रय कला, सचिवीय पद्धति, बीमा, सहकारिता, टंकण हिंदी एवं अंग्रेजी, मुद्रण, कुलाल विज्ञान, कृत्रिम अंग एवं अवयव तकनीक, इम्ब्राइडरी, हँड ब्लॉक प्रिंटिंग एंड वेजिटेबल ड्राइंग, धातुशिल्प (मेटल क्राफ्ट), कंप्यूटर
तकनीक एवं मेंटेनेंस (डाटा एंट्री प्रोसेस) घरेलू विद्युत उपकरणों की मरम्मत एवं रख-रखाव, खुदरा व्यापार, सुरक्षा, मोबाइल रिपेयरिंग, पर्यटन एवं आतिथ्य, आईटी/आईटीईएस, हेल्थकेयर (स्वास्थ्य देखभाल) चतुर्थ प्रश्नपत्र (केवल व्यावसायिक शिक्षा वर्ग आई के लिए)
भौतिक विज्ञान, सैन्य विज्ञान
28 फरवरी 2026 कृषि अभियंत्रण-चतुर्थप्रश्नपत्र-(कृषि भाग-1 के लिए), कृषि पशुपालन तथा पशु चिकित्सा विज्ञान-नवम् प्रश्नपत्र (कृषि भाग-2 के लिए) चित्रकला आलेखन, चित्रकला प्राविधिक, रंजनकला
07 मार्च 2026 फल एवं खाद्य संरक्षण, पाकशास्त्र (कुकरी), परिधान रचना एवं सज्जा, धुलाई तथा रंगाई, बेकिंग तथा कन्फेक्शनरी, टेक्सटाइल डिजाइन, बुनाई तकनीक, नर्सरी शिक्षण का प्रशिक्षण एवं शिशु प्रबंध, पुस्तकालय विज्ञान, बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्मिक मेडिकल लेबोरेटरी तकनीक सहित, रंगीन फोटोग्राफी, रेडियो एवं रंगीन टेलीविजन, आटोमोबाइल्स, मधुमक्खी पालन, डेरी प्रौद्योगिकी, रेशम कीट पालन, बीजोत्पादन प्रौद्योगिकी, फसल सुरक्षा सेवा, पौधशाला, भूमि संरक्षण, एकाउंटेंसी एवं अंकेक्षण, बैंकिंग, आशुलिपि एवं टंकण, विपणन तथा विक्रय कला, सचिवीय पद्धति, बीमा, सहकारिता, टंकण हिंदी एवं अंग्रेजी, मुद्रण, कुलाल विज्ञान, कृत्रिम अंग एवं अवयव तकनीक, इम्ब्राइडरी, हैंड
ब्लॉक प्रिंटिंग एंड वेजिटेबल ड्राइंग, धातुशिल्प (मेटल क्राफ्ट), कंप्यूटर तकनीक एवं मेंटेनेंस (डाटा एंट्री प्रोसेस) घरेलू विद्युत उपकरणों की मरम्मत एवं रख-रखाव, खुदरा व्यापार, सुरक्षा, मोबाइल रिपेयरिंग, पर्यटन एवं आतिथ्य, आईटी/आईटीईएस, हेल्थकेयर (स्वास्थ्य देखभाल) पंचम प्रश्नपत्र (केवल व्यावसायिक शिक्षा वर्ग आई के लिए)
मानवविज्ञान
09 मार्च 2026 उर्दू, गुजराती, पंजाबी (गुरूमुखी), बंगला, मराठी, असमी, उड़िया, कन्नड़, सिंधी, तमिल, तेलुगू मलयालम, नेपाली मनोविज्ञान, शिक्षाशास्त्र, तर्कशास्त्र
10 मार्च 2026  सामान्य आधारिक विषय-व्यावसायिक वर्ग के लिए, कृषि गणित तथा प्रारंभिक सांख्यिकी-पंचम् प्रश्नपत्र (कृषि भाग-1 के लिए), कृषि रसायन विज्ञान-दशम् प्रश्नपत्र (कृषि भाग-2 के लिए) व्यवसाय अध्ययन (वाणिज्य), गृहविज्ञान
11 मार्च 2026 लेलेखाशास्त्र-वाणिज्य वर्ग के लिए, एनसीसी पालि, अरबी, फारसी
12 मार्च 2026 कंप्यूटर -

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed