{"_id":"60abb1af6d1a4c269b5027e7","slug":"up-board-asks-for-pre-board-examination-marks-of-12th-students","type":"story","status":"publish","title_hn":" यूपी बोर्ड ने 12वीं के छात्रों के प्री बोर्ड परीक्षा के अंक मांगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड ने 12वीं के छात्रों के प्री बोर्ड परीक्षा के अंक मांगे
Mon, 24 May 2021 07:31 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 24 May 2021 07:31 PM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड
- फोटो : Amar Ujala Graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड की ओर से पहले हाईस्कूल और अब इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों की 12वीं के प्री बोर्ड परीक्षा के अंक मांगे गए हैं। बोर्ड ने इन छात्रों के 11 वीं के छमाही एवं वार्षिक परीक्षा के प्राप्तांक एवं पूर्णांक वेबसाइट द्धह्लह्लश्चह्यऱ्//ह्वश्चद्वह्यश्च.द्गस्रह्व.द्बठ्ठ/ पर 28 मई तक अपलोड करने का निर्देश दिया है। बोर्ड सचिव की ओर से प्रदेश के सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि फरवरी में बोर्ड की ओर से जारी एकेडमिक कैलेंडर के अनुसार प्री बोर्ड परीक्षा कराई गई थी।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड सचिव दिव्यकांत शुक्ल की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि स्कूल 2021 की परीक्षा के लिए पंजीकृत छात्रों की फरवरी में हुई प्री बोर्ड परीक्षा के अंक के साथ इन परीक्षार्थियों के 11 वीं के वार्षिक एवं छमाही परीक्षा के अंक के साथ 2021 में कक्षा 11की कृषि भाग-1 की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं की 2020-21 में हुई छमाही परीक्षा के अंक 28 मई तक वेबसाइट पर अपलोड कर दें।
विज्ञापन
बोर्ड सचिव की ओर से 12 वीं के प्री बोर्ड परीक्षा के अंक अपलोड करने का निर्देश देते ही जिला विद्यालय निरीक्षक आरएन विश्वकर्मा ने जिले के सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से 12 वीं के प्री बोर्ड परीक्षा के अंक के साथ इन छात्रों के 11 वीं के छमाही एवं वार्षिक परीक्षा के प्राप्तांक एवं पूर्णांक वेबसाइट पर अपलोड करने का निर्देश जारी कर दिया है।
विज्ञापन