फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Board: Applications for UP Board improvement and compartment exams will start from May 19, will be accepted

UP Board : यूपी बोर्ड की इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए 19 मई से आवेदन, 10 जून तक होंगे स्वीकार

Sat, 17 May 2025 04:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 17 May 2025 04:41 PM IST
सार

यूपी बोर्ड की वर्ष 2025 की हाईस्कूल परीक्षा में इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट और इंटरमीडिएट में कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए अर्ह परीक्षार्थियों के लिए 19 मई से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है।

विज्ञापन
UP Board: Applications for UP Board improvement and compartment exams will start from May 19, will be accepted
यूपी बोर्ड (UPMSP UP Board) - फोटो : आधिकारिक एक्स हैंडल यूपी बोर्ड (@upboardpryj)

विस्तार

यूपी बोर्ड की वर्ष 2025 की हाईस्कूल परीक्षा में इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट और इंटरमीडिएट में कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए अर्ह परीक्षार्थियों के लिए 19 मई से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। आवेदन 10 जून की मध्यरात्रि 12 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे।

विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर आवेदन किए जाने हैं। यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने अनुसार परीक्षा तिथि बाद में घोषित की जाएगी।
विज्ञापन

सचिव ने बताया कि हाईस्कूल में इंप्रूवमेंट परीक्षा के तहत परीक्षार्थी अपने अनुत्तीर्ण हुए एक विषय और कंपार्टमेंट परीक्षा के तहत परीक्षार्थी अपने अनुत्तीर्ण हुए दो विषयों में से किसी एक विषय की परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। परीक्षा शुल्क 256 रुपये निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, इंटरमीडिएट में मानविकी, विज्ञान और वाणिज्य वर्ग के परीक्षार्थी किसी एक विषय में, कृषि भाग-1 और भाग-2 में निर्धारित विषयों में से किसी एक प्रश्नपत्र में और व्यावसायिक वर्ग के ट्रेड विषय के किसी एक प्रश्नपत्र में अनुत्तीर्ण परीक्षार्थी कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने के लिए अर्ह माने जाएंगे। परीक्षा शुल्क 306 रुपये निर्धारित है।

निर्धारित परीक्षा शुल्क को कोषागार में चालान के माध्यम से माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश के निर्धारित मानक मद में जमाकर चालान की मूल प्रति के साथ हाईस्कूल इंप्रेूवमेंट/कंपार्टमेंट परीक्षा और इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट परीक्षा के ऑनलाइन भरे गए आवेदन की प्रति को डाउनलोड करके 13 जून तक परिषद के संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय को रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से भेजना अनिवार्य होगा।

लिखित व प्रयोगात्मक दोनों भागों की परीक्षा में हो सकते हैं शामिल

हाईस्कूल परीक्षा में इंप्रूवमेंट/कंपार्टमेंट परीक्षा के लिखित और प्रयोगात्मक/प्रोजेक्ट (आंतरिक मूल्यांकन) और इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट परीक्षा के लिखित व प्रयोगात्मक दोनों भागों में अनुत्तीर्ण परीक्षार्थियों को दोनों भागों की परीक्षा में शामिल होना होगा। किसी विषय के दोनों में से किसी एक भाग में अनुत्तीर्ण व दूसरे भाग में उत्तीर्ण परीक्षार्थी केवल अनुत्तीर्ण भाग में या अगर चाहें तो अनुत्तीर्ण और उत्तीर्ण दोनों भागों की परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। लिखित व प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तिथियों की सूचना बाद में अलग से जारी की जाएगी।

हाईस्कूल में इंप्रूवमेंट के लिए 2.81 लाख परीक्षार्थी अर्ह

हाईस्कूल की इंप्रूवमेंट परीक्षा के लिए कुल दो लाख 81 हजार 473 परीक्षार्थी और कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए 291 परीक्षार्थी अर्ह हैं। क्षेत्रीय कार्यालयवार आंकड़े देखें तो हाईस्कूल में इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट के लिए मेरठ क्षेत्रीय कार्यालय में क्रमश: 53,959 व 44, बरेली में 40,073 व आठ, प्रयागराज में 76,672 व 92, वाराणसी में 67,447 व 123 और गोरखपुर क्षेत्रीय कार्यालय में 43,322 व 24 परीक्षार्थी अर्ह हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed