फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   up board allahabad exam centre

यूपी बोर्ड: 15 किमी दूर भेज दिए छात्राओं के परीक्षा केंद्र

Wed, 08 Feb 2017 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद Updated Wed, 08 Feb 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
up board allahabad exam centre
other
यूपी बोर्ड के तय मानक को दरकिनार कर अफसरों ने छात्राओं के परीक्षा केंद्र 15 से 20 किमी दूर भेज दिए हैं, जबकि नियम है कि बालिकाओं का परीक्षा केंद्र सेल्फ बनाने के साथ तीन से आठ किमी के क्षेत्र में ही भेजा जा सकता है। ऐसे मनमाने केंद्र आवंटन पर अभिभावकों एवं कॉलेज प्रधानाचार्यों की ओर से आपत्ति जताई गई, लेकिन अफसरों ने संशोधन नहीं किया। सबसे अधिक शिकायतें ग्रामीण क्षेत्रों से आईं हैं।
विज्ञापन


हाईस्कूल-इंटरमीडिएट परीक्षा-2017 16 मार्च से शुरू होगी। परीक्षा के लिए केंद्रों के आवंटन में बड़े पैमाने पर अनियमितता के मामले सामने आ रहे हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक एवं संयुक्त शिक्षा निदेशक ने ग्रामीण क्षेत्रों में छात्राओं के परीक्षा केंद्र 15 से 20 किमी दूर भेज दिए हैं। जिला एवं मंडलीय समितियों की ओर से सुनवाई नहीं होने के बाद अभिभावकों ने अब यूपी बोर्ड से गुहार लगाई है।
विज्ञापन


जिले में गंगापार क्षेत्र के चंद्रशेखर आजाद इंटर कॉलेज पूरबनारा का 12वीं की बालिकाओं का परीक्षा केंद्र 20 किमी दूर सुमेरा देवी इंटर कॉलेज लालगोपालगंज भेज दिया गया। इसी प्रकार चंद्रशेखर आजाद इंटर कॉलेज पूरबनारा का दसवीं का परीक्षा केंद्र 13 किमी दूर गंगा इंटर कॉलेज तुलसीपुर भेज दिया गया। सूरजदीन भगवानदीन इंटर कॉलेज अटरामपुर की बालिकाओं का परीक्षा केंद्र 12 किमी दूर भेज दिया गया। भोलानाथ रामसुख इंटर कॉलेज सोरांव की छात्राओं का परीक्षा केंद्र 18 किमी दूर सुमेरादेवी इंटर कॉलेज लालगोपालगंज भेज दिया गया। इसी प्रकार की 15 किमी दूर चंद्रकली बालिका इंटर कॉलेज पकरी सेवार को जिला पंचायत इंटर कॉलेज औता का केंद्र बना दिया गया। 18 किमी नीलम तिवारी इंटर कॉलेज खानपुर को मंगला प्रसाद इंटर कॉलेज बामपुर का केंद्र बना दिया गया। केंद्र आवंटन को लेकर ऐसे सैकड़ों शिकायतें अभिभावकों व स्कूलों ने बोर्ड से की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा केंद्र आवंटन का अधिकार मंडलीय एवं जनपदीय समिति को ही है। इस बारे में शासन यदि कोई निर्णय ले तो केंद्र आवंटन में बदलाव किया जा सकता है। - शिवलाल, अपर सचिव प्रशासन, यूपी बोर्ड


केंद्र आवंटन के समय में इलाहाबाद में तैनात नहीं था। केंद्र की सूची मेरे ज्वाइन करने से पहले बोर्ड को भेजी जा चुकी थी। अब इस पर कोई निर्णय नहीं लिया जा सकता है। - कोमल यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed