फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   up board 9th, 11th registration date and application fee last date

9वीं-11वीं में अग्रिम पंजीकरण के लिए स्कूल में 31 अगस्त तक होंगे प्रवेश

Wed, 05 Aug 2020 09:33 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
up board 9th, 11th registration date and application fee last date
यूपी बोर्ड ने स्कूलों को परीक्षा शुल्क जमा करने और छात्रों के विवरण अपलोड करने की तिथि 21 सितंबर तक बढ़ाई
विज्ञापन

प्रयागराज। यूपी बोर्ड सचिव ने कोरोना संकट के चलते प्रदेश सरकार की अनुमति के बाद नौवीं एवं ग्यारहवीं कक्षा में प्रवेश लेने की तिथि पांच अगस्त से बढ़ाकर 31 अगस्त कर दिया है। छात्र नौवीं एवं ग्यारहवीं में अग्रिम पंजीकरण के लिए अब शुल्क 31 अगस्त तक जमा करके प्रवेश ले सकेंगे। बोर्ड ने प्रधानाचार्यों को नौवीं-ग्यारहवीं में अध्ययनरत छात्रों को 50 रुपये प्रति छात्र की दर से शुल्क कोषागार में जमा करने और पंजीकरण शुल्क की सूचना तथा छात्र-छात्राओं के शैक्षिक विवरण को बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in पर अपलोड करने की तिथि 25 अगस्त से बढ़ाकर 21 सितंबर कर दिया है।

नौवीं-ग्यारहवीं में पंजीकरण कराने वाले यह छात्र 2022 में यूपी बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में शामिल होने के योग्य होंगे। यूपी के अपर सचिव प्रशासन शिवलाल की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि ऑनलाइन अपलोड किए गए छात्रों के विवरण जांच के बाद प्रधानाचार्य की ओर से एक अक्तूबर तक वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। संस्था के प्रधान पंजीकृत छात्रों की फोटोयुक्त नामावली जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा करने की तिथि 25 अक्तूबरतक बढ़ा दी है।
विज्ञापन

संशोधित तिथियां
- नौवीं-ग्यारहवीं में प्रवेश की अंतिम तिथि 31 अगस्त
- नौवीं-ग्यारहवीं में अग्रिम पंजीकरण शुल्क 50 रुपये प्रति छात्र के साथ जमा करने की अंतिम तिथि 21 सितंबर तक
- छात्रों का विवरण वेबसाइट पर अपलोड करने की अंतिम तिथि 21 सितंबर
- चेक लिस्ट प्राप्त करने की तिथि- 22 सितंबर से 01 अक्तूबर तक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed