फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Board: 94% candidates appeared in UP Board's improvement and compartment exams

UP Board : यूपी बोर्ड की इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट परीक्षा में 94 फीसदी परीक्षार्थी शामिल

Sat, 26 Jul 2025 07:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 26 Jul 2025 07:17 PM IST
सार

यूपी बोर्ड हाईस्कूल की इंप्रूवमेंट-कंपार्टमेंट और इंटर की कंपार्टमेंट परीक्षा में 94 फीसदी परीक्षार्थियों ने उपस्थिति दर्ज कराई। हाईस्कूल के मुकाबले इंटर की परीक्षा में विद्यार्थियों की उपस्थिति बेहतर रही।

विज्ञापन
UP Board: 94% candidates appeared in UP Board's improvement and compartment exams
यूपी बोर्ड - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

यूपी बोर्ड हाईस्कूल की इंप्रूवमेंट-कंपार्टमेंट और इंटर की कंपार्टमेंट परीक्षा में 94 फीसदी परीक्षार्थियों ने उपस्थिति दर्ज कराई। हाईस्कूल के मुकाबले इंटर की परीक्षा में विद्यार्थियों की उपस्थिति बेहतर रही। यह परीक्षा शनिवार को दो पालियों में प्रदेश के विभिन्न जिलों के 91 केंद्रों में आयोजित की गई।

विज्ञापन

इस परीक्षा के लिए कुल 46391 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 43510 उपस्थित व 2881 अनपुस्थित रहे। सुबह 8:30 से 11:45 बजे के पहले सत्र में हाईस्कूल की इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए पंजीकृत 20768 परीक्षार्थियों में से 19150 (92.21 फीसदी) उपस्थित व 1618 (7.79 फीसदी) अनुपस्थित रहे। वहीं, दूसरे सत्र में अपराह्न 2:00 से शाम 5:15 बजे तक इंटर की कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए पंजीकृत 25623 परीक्षार्थियों में से 24360 (95.07 फीसदी) उपस्थित व 1263 (4.93 फीसदी) अनुपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed