{"_id":"5c798ee9bdec2237d601512f","slug":"up-board-2018-19-session-examinations-will-be-completed-with-english-know-how-many-lakhs-left","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्डःअंग्रेजी के साथ पूरी होंगी 2018-19 सत्र की परीक्षाएं, जानिए कितने लाख ने छोड़ी ....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्डःअंग्रेजी के साथ पूरी होंगी 2018-19 सत्र की परीक्षाएं, जानिए कितने लाख ने छोड़ी ....
Sat, 02 Mar 2019 01:28 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 02 Mar 2019 01:28 AM IST
विज्ञापन
UP Board exams 2019
यूपी बोर्ड की ओर से सात फरवरी से शुरू हुई हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं दो मार्च को अंग्रेजी की परीक्षा के साथ पूरी हो जाएंगी। इससे पहले 28 फरवरी को हाईस्कूल की परीक्षा पूरी हो गई थी। हाईस्कूल की परीक्षा में प्रदेश भर में 2.51 लाख छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी।वहीं शनिवार को होने वाली अंतिम परीक्षा को लेकर बोर्ड की ओर से कड़ी चौकसी की गई है। इससे पहले एक मार्च को पहली पाली में इंटरमीडिएट की व्यावसायिक वर्ग की परीक्षा प्रदेश के 1145 केंद्रों पर हुई, इसमें 37011 परीक्षार्थी पंजीकृत थे।
विज्ञापन
दूसरी पाली में इंटरमीडिएट समाज शास्त्र की परीक्षा प्रदेश के 7697 केंद्रों पर हुई, परीक्षा में 612137 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। शुक्रवार को हुई परीक्षा में प्रदेश भर में इंटरमीडिएट में 806 परीक्षार्थी कुल मिलाकर अब तक प्रदेश में 649185 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। समाजशास्त्र की परीक्षा में प्रदेश भर में मात्र एक नकलची पकड़ा गया।
विज्ञापन
सीबीएसई: 12वीं अंग्रेजी के साथ प्रमुख विषयों की परीक्षा आज से
प्रयागराज। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से दो मार्च से 12वीं एवं सात मार्च को 10वीं की प्रमुख विषयों की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। दो मार्च को 12वीं की अंग्रेजी इलेक्टिव, अंग्रेजी कोर की परीक्षा होगी। पांच मार्च को 12वीं की भौतिक विज्ञान की परीक्षा होगी। 10वीं में सात मार्च को गणित की परीक्षा के साथ प्रमुख परीक्षाओं का आगाज होगा।
विज्ञापन