फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Board: 15 occupations hinder the rejuvenation of the board headquarters

UP Board : 15 कब्जे बोर्ड मुख्यालय के कायाकल्प में बाधा, शताब्दी द्वार-बाउंड्री का काम रुका

Tue, 18 Nov 2025 01:18 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 18 Nov 2025 01:18 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) प्रयागराज स्थित मुख्यालय के भवनों का कायाकल्प कर परिसर को नया रूप देने की तैयारी में जुटा है। परिसर में शताब्दी द्वार, बाउंड्री और एक ऑडिटोरियम बनना है।

विज्ञापन
UP Board: 15 occupations hinder the rejuvenation of the board headquarters
यूपी बोर्ड (UPMSP UP Board) - फोटो : आधिकारिक एक्स हैंडल यूपी बोर्ड (@upboardpryj)

विस्तार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) प्रयागराज स्थित मुख्यालय के भवनों का कायाकल्प कर परिसर को नया रूप देने की तैयारी में जुटा है। परिसर में शताब्दी द्वार, बाउंड्री और एक ऑडिटोरियम बनना है। इसके लिए शासन से 14 करोड़ रुपये की वित्तीय मंजूरी भी मिल गई है, जिसमें से पांच करोड़ का बजट प्राप्त हो चुका है।

विज्ञापन


हालांकि, मरम्मत और निर्माण कार्य शुरू होने के बावजूद परिषद परिसर के अंदर सरकारी आवासों पर 15 लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है। इनमें परिषद, निदेशालय के सेवानिवृत्त कर्मचारी, वर्तमान लिपिक और कुछ बाहरी लोग भी शामिल हैं। ये लोग आवासों को गैरेज या गोदाम तक बना लिए हैं। नोटिस और निदेशालय स्तर पर अपील खारिज होने के बावजूद आवास खाली नहीं कर रहे हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद के अपर सचिव सत्येंद्र सिंह ने बताया कि मौखिक रूप से कहने पर भी ये लोग झगड़े पर आमादा हो जाते हैं। कब्जों की वजह से पूरब दिशा में प्रस्तावित शताब्दी द्वार और परिसर की बाउंड्री का कार्य ठप है। 

विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव ने डीएम और पुलिस कमिश्नर को दिए निर्देश

पूर्व अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार ने भी आवास खाली कराने के निर्देश दिए थे पर अफसरों ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। शुक्रवार को अपर मुख्य सचिव (बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा) पार्थ सारथी सेन शर्मा ने डीएम, पुलिस कमिश्नर से वार्ता कर इन आवासों को खाली कराने के निर्देश दिया है।

2026 में शताब्दी वर्ष मनाने की तैयारी

वर्ष 1921 में परिषद की स्थापना की गई थी। 2021 में ही 100 साल पूरे हो गए हैं पर परिषद 2026 में बोर्ड परीक्षा के बाद शताब्दी वर्ष समारोह मनाने की तैयारी की है। यह निर्माण कार्य इसी भव्य आयोजन की तैयारियों का हिस्सा है, जिसे समय पर पूरा करने के लिए जल्द परिसर को कब्जे से मुक्त कराना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed