फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Board: 15 million copies to be recorded in fifteen days

यूपी बोर्डः पंद्रह दिन में जांची जाएंगी तीन करोड़ 20 लाख कॉपियां

Mon, 04 Mar 2019 03:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 04 Mar 2019 03:42 AM IST
विज्ञापन
UP Board: 15 million copies to be recorded in fifteen days
up board 2019
यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं की कॉपियों का मूल्यांकन आठ मार्च से शुरू होने जा रहा है। 15 दिनों में कुल तीन करोड़ 20 लाख कॉपियां जांचे का जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है और इसके लिए एक लाख 24 हजार 796 परीक्षकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। यूपी बोर्ड ने अप्रैल अंत में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम जारी करने की तैयारी कर रखी है।
विज्ञापन


मूल्यांकन के लिए प्रदेश में कुल 230 केंद्र बनाए गए हैं और सभी परीक्षकों की ड्यूटी केंद्रों पर लगा दी गई है। हाईस्कूल की कुल एक करोड़ 90 लाख कॉपियों का मूल्यांकन होना है। इसके लिए 79 हजार 64 परीक्षक लगाए गए हैं। वहीं, इंटरमीडिएट की एक करोड़ तीन लाख कॉपियां जांची जानी हैं और इसके लिए 45 हजार 732 परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन


शासन की ओर से स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए हैं कि कॉपियों के मूल्यांकन का काम 15 दिनों में पूरा कर लिया जाए। हालांकि, मूल्यांकन शुरू होने में केवल पांच दिन बाकी रह गए हैं। वक्त कम बचा है और इस दौरान कॉपियों को मूल्यांकन केंद्रों में पहुंचाना भी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रयागराज के सात केंद्रों में होगा मूल्यांकन

UP Board: 15 million copies to be recorded in fifteen days
up board
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा की कॉपियों के मूल्यांकन के लिए सात केंद्र बनाए गए हैं। इनमें जीआईसी, जीजीआईसी, भारत स्काउट गाइड इंटर कॉलेज, अग्रसेन इंटर कॉलेज, क्रॉस्थवेट गर्ल्स इंटर कॉलेज, केपी इंटर कॉलेज और केएन काटजू इंटर कॉलेज शामिल हैं। इन केंद्रों में साढ़े चौदह लाख कॉपियां जांची जानी हैं। कॉपियों के मूल्यांकन की जिम्मेदारी 6344 परीक्षकों पर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed